MP में मंत्रियों के बंगले चमकाने में 30 करोड़ खर्च, बिजली-पानी के बिलों में चले गए करोड़ों

Anjali Dwivedi | Feb 21, 2026, 14:53 IST
mp-ministers-bungalow-maintenance-expenditure-2026
मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में बताया कि, एक जनवरी 2024 से फरवरी 2026 तक सीएम-मंत्रियों के बंगलों के मेंटेनेंस, साज-सज्जा और बिजली-पानी के बिल पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

News In Short

  • 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए का खर्च हुआ।
  • इस अवधि में बंगलों के बिजली बिल के रूप में 3 करोड़ 18 लाख रुपए का भुगतान किया गया।
  • बंगलों में जरूरत के अनुसार किए गए अतिरिक्त निर्माण पर सर्वाधिक 12.28 करोड़ रुपए खर्च हुए।
  • मंत्रियों के बंगलों को सजाने और नया लुक देने के लिए 2.69 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च की गई।
  • बंगलों के नियमित रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य पर 4.63 करोड़ रुपए का व्यय दर्ज किया गया है।

News In Detail

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के इस सत्र में सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े सबका ध्यान खींच रहे हैं। इन आंकड़ों में राज्य के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी आवासों के रखरखाव और सजावट पर हुए खर्च का पूरा हिसाब सामने आया है।



सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2024 से फरवरी 2026 के बीच, यानी लगभग 26 महीनों में, मंत्रियों के बंगलों पर कुल 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।




बिजली और पानी के बिल में करोड़ों का भुगतान

आंकड़ों का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा बिजली और पानी के बिलों का है। इस अवधि के दौरान अकेले बिजली के बिल के भुगतान पर 3 करोड़ 18 लाख रुपए खर्च हुए हैं।



यदि बिजली और पानी के बिलों को मिलाकर देखा जाए, तो यह राशि 4.50 करोड़ रुपए तक पहुंच जाती है।



जानकारी के मुताबिक, मंत्रियों के घरों को रोशन रखने और बुनियादी सुविधाओं के लिए जनता की गाढ़ी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च किया गया है।



मेंटेनेंस और अतिरिक्त निर्माण पर सबसे ज्यादा जोर

सिर्फ बिल ही नहीं, बल्कि बंगलों की मरम्मत और उनके विस्तार पर भी भारी खर्च हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि बंगलों में कराए गए अतिरिक्त निर्माण पर 12 करोड़ 28 लाख रुपए खर्च हुए।



इसके अलावा, बंगलों के मेंटेनेंस पर 4 करोड़ 63 लाख रुपए और उनकी साज-सज्जा पर 2 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। रंग-रोगन यानी पुताई के काम पर भी लाखों रुपए खर्च हुए हैं।



पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मंत्रियों के बंगलों की गणित

डाक्यूमेंट्स के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगले (बी-8, 74 बंगला) की साज-सज्जा के लिए 1 करोड़ 98 लाख रुपए का प्रशासकीय अप्रूवल दिया गया था। इसमें से अब तक 25.97 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। इसी तरह, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले (सी-12, 74 सरकारी बंगला) के लिए 1 करोड़ 97 लाख रुपए अप्रूव हुए थे, जिसमें से 1 करोड़ 36 लाख रुपए खर्च किए गए।



मुख्यमंत्री/मंत्री का नामआवास कहां हैमेंटेनेंस पर खर्च (लाख में)अतिरिक्त कार्य (लाख में)साज-सज्जा (लाख में)रंग-रोगन (लाख में)नलों के बिल (लाख में)
सीएम डॉ. मोहन यादवबी-6 सिविल लाइन201.46---47.2533.722.66
सीएम डॉ. मोहन यादवविंध्य कोठी31.07---6.120000
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्लाबी-9 चार इमली9.05131.3711.863.9600
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ासी- 74 बंगला14.12117.140.880.6500
मंत्री तुलसी सिलावटबी-7 चार इमली1.1242.132.854.5000
करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्रीबी-5 चार इमली4.700.0010.135.8000
दिलीप जायसवाल राज्य मंत्रीबी-2 चार इमली3.0527.018.143.1500
राकेश सिंह कैबिनेट मंत्रीबी-10 चार इमली1.1881.8221.273.6700
नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्रीबी-11 चार इमली2.9515.5811.623.9000
नारायण सिंह पवार राज्य मंत्रीबी-20 चार इमली4.6022.841.833.4600
गौतम टेटवाल राज्य मंत्रीबी-21 चार इमली8.7224.7912.975.9800
राधा सिंह राज्य मंत्रीबी-22 चार इमली1.96004.864.4600
नरेंद्र शिवाजी पटेल स्वतंत्र प्रभारबी-2 काशियाना बंगला2.5560.386.091.3500
कृष्णा गौर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभारबी-6 74 बंगला12.2852.941.201.2000
संपत्तिया उइके कैबिनेट मंत्रीबी-7 74 बंगला10.440.006.681.1800


ये खबरें भी पढ़ें....



सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट



इंदौर के उद्योगपति उमेश शाहरा की पत्नी पर ईडी का एक्शन, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच



कलेक्टर से भिड़ने वाले विधायक कुशवाह अब अपनी ही सरकार पर बरसे, कृषि विश्वविद्यालय भर्ती पर घमासान



तो ये है हेमंत कटारे के इस्तीफा देने की असली वजह!



Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला
  • डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • सरकारी बंगला
  • सरकारी आवास
  • मध्य प्रदेश विधानसभा