सिवनी में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद, समय से पहले बंद हो गया पोर्टल, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

Neel Tiwari | Feb 21, 2026, 12:43 IST
Share
seoni-paddy-procurement-portal-high-court-case
seoni-paddy-procurement-portal-high-court-case

सिवनी में किसानों से जुड़ी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सिवनी में धान खरीदी पोर्टल समय से पहले ही बंद हो गया । मामला अब हाईकोर्ट की निगरानी में पहुंच गया है।

News In Short

  • सिवनी जिले में धान खरीदी पोर्टल समय से पहले बंद हो गया।
  • किसान ने जनहित याचिका दायर कर चुनौती दी है।
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
  • फूड सप्लाई विभाग के अफसरों को नोटिस जारी हुआ है।
  • अगली सुनवाई 25 फरवरी को तय हुई है।

News In Detail

सिवनी जिले में धान खरीदी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि उन्हें तय समय नहीं मिला। पोर्टल बंद होने से खरीदी प्रक्रिया अचानक रुक गई है। कई किसान इसमें भाग ही नहीं ले पाए।

सिवनी के किसान ने दायर की याचिका

नंदोरा पिपरिया निवासी किसान शिवशंकर पटले ने याचिका दायर की। उन्होंने इसे हजारों किसानों का मुद्दा बताया। अधिवक्ता संजीव कुमार तिवारी ने कोर्ट में पक्ष रखा। याचिका में कहा गया कि प्रशासन ने जल्दबाजी की। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

तय समय से पहले बंद हुआ पोर्टल

शासन ने धान खरीदने की लास्ट डेट 13 जनवरी घोषित की थी। कई किसानों ने उसी आधार पर तैयारी की थी। सैकड़ों किसानों ने स्लॉट भी पहले से बुक कराए थे। आरोप है कि तय तिथि से पहले पोर्टल बंद कर दिया गया। यह कदम बिना पूर्व सूचना के उठाया गया। इससे किसान असमंजस में पड़ गए। कई किसान ट्रैक्टरों में धान लेकर पहुंचे थे। उन्हें खरीदी केंद्रों के बाहर सिर्फ इंतजार करते रहना पड़ा क्योंकि पोर्टल बंद होने से उनका नंबर नहीं आया।

आत्मदाह प्रयास का गंभीर आरोप

याचिका में एक गंभीर घटना का जिक्र हुआ है। पिपरिया खरीदी केंद्र में एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। बताया गया कि वह लंबे इंतजार से परेशान था। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय विधायक ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही किसानों ने प्रशासनिक लापरवाही का भी आरोप लगाया है। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में हुई। कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई में ही गंभीरता दिखाई। कोर्ट ने शासन से विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा। प्रमुख सचिव फूड सिविल सप्लाई को नोटिस जारी हुआ। सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के एमडी को भी तलब किया गया।

अब सिवनी कलेक्टर और जिला सप्लाई अधिकारी को भी जवाब देना होगा। कोर्ट ने अनावेदकों को भी नोटिस जारी किए हैं। अगली सुनवाई 25 फरवरी को निर्धारित की गई है। अब किसानों की नजर कोर्ट के अगले आदेश पर है। उन्हें उम्मीद है कि पोर्टल फिर से शुरू होगा।

ये खबरें भी पढें...

डायल 112 विवाद : 1 लाख से ज्यादा कॉल, सिर्फ 20 गड़बड़ियां, हाईकोर्ट में तीखी बहस, डीजी-एसएसपी से जवाब तलब

जबलपुर हाईकोर्ट को समय पर नहीं दिया जवाब, संयुक्त संचालक को किया निलंबित

जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद संवेदनशील रास्तों से निकली बजरंग दल की शौर्य यात्रा

27% OBC आरक्षण केस: सुप्रीम कोर्ट ने दिए हाईकोर्ट को 3 महीने में फैसला करने के निर्देश

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • धान खरीदी
  • सिवनी
  • किसान
  • आत्मदाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच