विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर 4 को रौंदा, लोगों का फूटा गुस्सा

Sanjay Gupta | Nov 28, 2025, 18:27 IST
Photograph: (The Sootr)
गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने इंदौर-उज्जैन रोड पर एक और दुर्घटना की। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही पर गुस्से का इजहार किया।

INDORE. इंदौर-उज्जैन के बीच चल रही विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बाणेश्वरी ट्रैवल्स (शुक्ला ब्रदर्स) बस ने फिर कहर बरपा दिया। एक बाइक सवार चालक को उड़ा दिया। इसमें पती-पत्नी और दो बच्चे गंभीर तौर पर घायल हो गए। इन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं ड्राइवर को सांवेर पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की खबर है। उसे भीड़ ने पकड़ा था।



लोगों ने फोड़ी बस, बोले अब बहुत हुआ

इंदौर-उज्जैन के बीच धरमपुरी के पास यह हादसा हुआ। इसमें यादव परिवार बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही शुक्ला ब्रदर्स बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें चारों दूर फिंका गए। एक्सीडेंट देखकर भीड़ ने बस को घेर लिया। इसमें से सवारी बाहर आ गई और लोगों ने जमकर बस को फोड़ा।



ये भी पढ़ें... इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड



एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



ड़्राइवर-कंडक्टर को पीटा

भीड़ ने बस की रफ्तार को देखते हुए जमकर गुस्सा निकाला। ड्राइवर और कंडक्टर को जमकर पीटा। लोगों ने कहा कि इन बसों के कारण आए दिन मौतें हो रही हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते इनके हौंसले बढ़ गए हैं।



18 सितंबर को चार को मारा था

बस हादसाःविधायक के परिवार की एक बस ने ही इंदौर-उज्जैन के बीच 18 सितंबर को एक बाइक सवार को रौंदा था। इसमें तीन की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाद में एक अन्य बच्चे की मौत दो दिन बाद हो गई थी। इस तरह पूरा परिवार ही खत्म हो गया था। इसके बाद करणी सेना ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था। लेकिन, इसके बाद भी इन बसों के ड्राइवर-कंडक्टर नहीं सुधर रहे हैं।



ये भी पढ़ें... इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बस ने फिर रौंदा, मां-बेटी दोनों घायल, पहले चार को मार चुकी बस



अब क्या प्रबंधन पर कार्रवाई करेगा प्रशासन



एक ही ट्रैवल्स की बसों से लगातार हो रहे एक्सीडेंट पर आरटीओ, पुलिस व प्रशासन लगातार चुप्पी साधे बैठा है। बीते एक्सीडेंट में 18 सितंबर केस में तो इंदौर ग्रामीण पुलिस ने सामान्य धाराएं ही लगाई थी। पूरे परिवार की मौत के बाद भी हिट एंड रन केस बना और गैर इरादत हत्या की धारा नहीं लगी। इसके बाद इसी ट्रैवल्स की बस ने एक्टिवा सवार को रौंदा था।



यह हुए घायल

कलाबाई पति आजम उम्र 48 साल निवासी नरवर थाना बाणगंगा इंदौर, आजम पिता अकरम उम्र 50 साल, निवासी नरवर थाना बाणगंगा इंदौर, सारांश यादव पिता हेमंत यादव उम्र 13 व शिवांग यादव पिता हेमंत यादव उम्र 20 साल दोनों निवासी हाईवे ड्रीम सिटी इंदौर। कलाबाई को अंदरूनी चोट आई है। आजम को मुंह पर चोट लगी है। सारांश को हाथ में चोट आई है। वहीं शिवांग को अधिक चोट नहीं है और सुरक्षित है।



ये भी पढ़ें...



इंदौर ट्रक हादसे के ड्राइवर पर कई धाराएं, विधायक गोलू शुक्ला के ड्राइवर पर पुलिस की मेहरबानी, कुछ ही घंटों में जमानत



मध्यप्रदेशः विधायक गोलू शुक्ला की बसों के खिलाफ करणी सेना, गाड़ियां रोकी, ड्राइवर को पीटा, 24 घंटे का अल्टीमेटम





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • बस हादसा
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • बाणेश्वरी ट्रैवल्स