राऊ विधायक मधु वर्मा के हार्ट की तीनों आटरी ब्लॉक, बायपास होगा; अब खतरे से बाहर

Sanjay Gupta | Sept 25, 2024, 12:39 IST
Share
राऊ विधायक मधु वर्मा
राऊ विधायक मधु वर्मा

राऊ विधायक मधु वर्मा की हालत में सुधार हुआ है। एंजियोग्राफी में तीनों मैन आर्टरी में ब्लॉकेज पाए गए हैं, जिससे बायपास सर्जरी की आवश्यकता होगी।

राऊ विधायक मधु वर्मा की हालत में सुधार है। बुधवार सुबह उनकी एंजियोग्राफी हुई, इसमें हार्ट की तीनों मैन आटरी चौक निकली है, उनमें ब्लाकेज है। डॉक्टर ने कह दिया है कि बायपास ही विकल्प है, इसमें स्टेंट नहीं डलेगा। यदि एक या दो नली में चौक होता तो एंजियोप्लास्टी से काम हो जाता, लेकिन बायपास ही विकल्प होगा।

मंत्री विजयवर्गीय ने की पुष्टि

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी सुबह मधु वर्मा को देखने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मधु भैया की स्थिति अच्छी है, लेकिन एंजियोग्राफी में ब्लाकेज निकले हैं। डॉक्टर का कहना है कि बायपास ही करना होगा, परिजन सभी मिलकर फैसला करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि देखेंगे ऑपरेशन यहां करना या बाहर, जैसा परिवार फैसला करेगा वैसा करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...राऊ विधायक मधु वर्मा की लाइफ सेविंग ड्रग्स बंद, अभी भी वेंटिलेटर पर, हालत में सुधार

वेंटीलेटर आज हट जाएगा, खतरे से बाहर है

डॉक्टर उनके सुधार को देखते हुए कह रहे हैं कि शाम तक वेंटीलेटर हटा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मधु अब होश में हैं। हार्ट सही काम कर रहा है और खतरे से बाहर है, लेकिन डॉक्टर की टीम नजर बनाए हुए हैं। सुबह डॉक्टर ने चेकअप किया इसके बाद हालत में सुधार पाया। उनका बीपी नार्मल पर आ गया है, इसके चलते वेंटीलेटर के सिवा अन्य बीपी नार्मल करने के लिए लगी ड्रग्स, लाइफ सेविंग ड्रग्स को अब बंद किया गया। उनका हाल जानने के लिए नेता लगातार पहुंच रहे हैं। उधर, संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह भी अस्पताल पहुंचे।

जल्द अस्पताल लाने से बच सकी जान

मंगलवार सुबह मधु अपने निवास पर लोगों से मुलाकात कर रहे थे, तभी वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद गार्ड ने सीपीआर दी, परिजन तत्काल अस्पताल लेकर आ गए। यहां डॉक्टरों ने बीपी सामान्य करने के लिए लाइफ सेविंग ड्रग्स, लाइफ सपोर्ट सिस्टम लगाया और वेंटीलेटर पर किया।

पटवारी को हराकर बने विधायक

मधु वर्मा आईडीए चेयरमैन के रूप में अपनी कार्यशैली से काफी पहचाने गए। फिर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में वह जीतू पटवारी से हार गए, लेकिन साल 2023 के चुनाव में उन्होंने जीतू पटवारी को 35 हजार वोट से पटखनी दी और विधायक बने।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhu Verma
  • मधु वर्मा
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • मधु वर्मा वेंटीलेटर
  • विधायक मधु वर्मा
  • मधु वर्मा हार्ट अटैक
  • Madhu Verma bypass surgery
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि