MP monsoon update : राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में झमाझम बारिश, भारी बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Jul 13, 2024, 23:02 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T224111.924
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-13T224111.924

भोपाल और इंदौर में दिनभर छूप-छांव का मौसम रहा। शाम को तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में करीब 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के भी आसार है।

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शनिवार को जमकर हुई। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल, इंदौर, मुरैना, शाजापुर, विदिशा और धार समेत कई जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 30 जिलों में भारी बारिश का हाईअलर्ट जारी किया गया है।

c878028c-edd
c878028c-edd

मौसम विभाग ने जारी किया हाईअलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। बिजली गिरने के आसार ज्यादा है। मानसून ट्रफ लाइन काफी ऊपर चली गई है। उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यही सिस्टम बारिश करा रहा है। रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, धूप-छांव की स्थिति भी रहेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, सीहोर, देवास, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, दमोह, कटनी, पन्ना, मंडला, सिवनी, बालाघाट और मैहर में बिजली के साथ भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। साथ ही उमरिया बांधवगढ़, शाजापुर, मंदसौर गांधीसागर, सतना, शहडोल और नर्मदापुरम में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बारिश से बढ़ रहा डेमों का जलस्तर

मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने से प्रमुख बड़े डेमों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को भोपाल के बड़ा तालाब के कैचमेंट एरिया में पानी तेजी से बढ़ा। कोलांस नदी भी 1 फीट ऊपर बही। सीहोर के कोलार, भोपाल के कलियासोत, भदभदा-केरवा, शहडोल के बाणसागर, खंडवा के ओंकारेश्वर, जबलपुर के बरगी, नर्मदापुरम के तवा डैम, इंदिरासागर समेत अन्य डैमों में भी जलस्तर बढ़ा है।

क्या है साइक्लोनिक सर्कुलेशन

जब भी पश्चिमी विक्षोभ गुजरता है तब हवाओं के एक चक्रवात बन जाता है जिसे साइक्लोनिक सर्कुलेशन कहते हैं। यह सर्कुलेशन हवा व नमी का मिश्रण होता है जो आगे जाकर बारिश करने का काम करता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • एमपी मौसम
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम विभाग
  • MP monsoon Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज