मध्य प्रदेश में मूंग खरीद को लेकर भड़के किसान, कलेक्टर के सामने रखी 5 बड़ी मांग
Aman Vaishnav | Updated:
मध्य प्रदेश में मूंग खरीद
मध्य प्रदेश में मूंग खरीद में देरी और लिमिट घटने से किसान नाराज हैं। किसान महापंचायत ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है। खरीद सीमा कम होने से किसानों को प्रति हेक्टेयर लगभग 15 हजार से 20 हजार रुपये तक का बड़ा नुकसान होने की आशंका है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में मूंग की सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई है।
- इससे बहुत से किसान परेशान हैं और नाराजगी बढ़ रही है।
- किसान महापंचायत ने रायसेन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
- संगठन ने खरीद सीमा बढ़ाने और MSP लागू करने की मांग की है।
- सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
मूंग खरीद को लेकर बढ़ी नाराजगी
किसान महापंचायत ने इसी मुद्दे पर रायसेन के जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन ने खरीद जल्द शुरू करने की मांग की है।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजेश धाकड़ का कहना है कि देरी के कारण किसानों को मजबूरी में उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ सकती है। इससे उन्हें सीधा नुकसान होगा।
खरीद सीमा घटने से नाराजगी
किसान महापंचायत का कहना है कि यह फैसला किसानों के हित में नहीं है। इससे एक किसान को करीब 15 से 20 हजार रुपए तक का नुकसान हो सकता है।
संगठन ने मांग की है कि खरीद सीमा फिर से बढ़ाकर 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाए। इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सकेगा।
स्वामीनाथन आयोग की मांग
इसका मतलब है कि फसल की असली लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर दाम तय किया जाए। इससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।
संगठन की पांच बड़ी मांगें
- मूंग की सरकारी खरीद तुरंत शुरू हो।
- खरीद सीमा बढ़ाकर 15 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की जाए।
- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू कर MSP को कानूनी अधिकार बनाया जाए।
- MSP से कम दाम पर खरीद को दंडनीय अपराध घोषित किया जाए।
- किसानों का पूरा कृषि लोन माफ किया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौरी आलू से लेकर सिवनी के सीताफल तक MP की इन 9 फसलों को मिला GI टैग
एमपी में अल नीनो का खतरा, किसानों की पैदावार 10% घटने की आशंका, अलर्ट जारी
भारत की GDP घटेगी! किसानों की पैदावार होगी कम
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा
By Ashish Bhardwaj
MPPSC में बड़ा सवाल- 13 फीसदी होल्ड फॉर्मूले में क्या OBC उम्मीदवारों के हो सकते हैं इंटरव्यू?
By Sanjay Gupta
भारतमाला प्रोजेक्ट में देरी का खामियाजा भुगतेगी जनता, दो साल और देना होगा कुम्हारी टोल टैक्स
By Harrison Masih
देश के प्रतिष्ठित SMS मेडिकल कॉलेज में छात्रों के उत्पीड़न के आरोप, 8 PG स्टूडेंट्स ने NMC को लिखा पत्र
By Ashish Bhardwaj
स्मार्ट सिटी 352 करोड़ की जमीन टेंडर के लिए विधायक, नेताओं के फोन, अधिकारियों ने टेंडर ही किया रद्द
By Sanjay Gupta
महादेव एप केस में नया मोड़: सौरभ-रवि ने खुद को बताया बेगुनाह, शुभम सोनी को ठहराया असली प्रमोटर
By Harrison Masih