MP में इंडियन ऑयल की डिपो में लगी भीषण आग , 2 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

Vikram Jain | Jun 12, 2024, 15:44 IST
Share
MP Morena Indian Oil warehouse Major fire
MP Morena Indian Oil warehouse Major fire

मध्‍य प्रदेश में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। मुरैना में इंडियन ऑयल के सीएनजी लाइन बिछाने वाले गोदाम में आग लग गई। आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। आग पर काबू करने की कोशिश जारी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मुरैना में इंडियन ऑयल की डिपो में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें आसमान में दूर तक दूर तक दिखाई दे रही हैं। कंपनी के सीएनजी लाइन बिछाने वाले गोदाम में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हुई है।

2 किमी दूर से दिखाई दे रहा धुएं का गुबार

सीएनजी लाइन बिछाने का गोदाम बागचीनी थाना क्षेत्र के एमएस रोड पर स्थित है। गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। आसमान में धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है। भयावह आग और धुएं का गुबार देखकर क्षेत्र में दहशत में फैल गई है। आग लगने के चलते मुरैना-जौरा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। आग लगने की की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर मुरैना जौरा सहित अन्य स्थानों से फायर ब्रिगेड की टीमें लगी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें.. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, MP से खास कनेक्शन, नेवी चीफ भी हैं यहीं के

आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं

जौरा एसडीओपी नितिन बघेल का कहना है कि सीएनजी पाइपलाइन बिछाने के लिए इंडियन ऑयल कंपनी में इस परिसर को किराए पर लिया हुआ था। जहां आगजनी की यह घटना हुई है। वहीं आग- लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, फिलहाल आग पर काबू पाना पहली प्राथमिकता है।

इंडियन ऑयल आग हादसा, इंडियन ऑयल के गोदाम में आग, मुरैना आग हादसा, मुरैना न्यूज

Tags:
  • मुरैना न्यूज
  • इंडियन ऑयल आग हादसा
  • इंडियन ऑयल के गोदाम में आग
  • मुरैना आग हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग