खाद के लिए लाइन लगे भूखे-प्यासे किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठी, कांग्रेस ने BJP सरकार पर बोला हमला

Vikram Jain | Oct 11, 2024, 01:17 IST
Share
Itarsi police lathi charge on farmers
Itarsi police lathi charge on farmers

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में पुलिस ने खाद के टोकन के लिए खड़े किसानों पर लाठी चला दी। किसानों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब मामले में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इन दिनों खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। डीएपी खाद की किल्लत से अन्नदाता परेशान हैं। रबी की फसलों का बुवाई के समय किसान भूखे-प्यासे रहकर खाद के लिए दिन-रात लाइनों में लगने को मजबूर हैं। कड़ी मशक्कत के बाद भी किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए मारामारी के बीच किसान पुलिस के डंडे खाने को मजबूर हैं। ऐसा ही कुछ नर्मदापुरम में देखने को मिला। जहां खाद के लिए लाइन में खड़े किसानों पर पुलिस ने डंडे बरसा दिए। अब खाद की कमी और किसानों की समस्या को प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला नर्मदापुरम के इटारसी का है। यहां बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगकर डीएपी लेने अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। ये किसान रात से भूखे-प्यासे रहकर लाइन में लगे थे। लाइन में धक्कामुक्की होने और लाइन तोड़कर आगे आने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस के जवानों ने लाठी बरसा दी। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हौज पाइप चलाने पड़े।

बताया जा रहा है किसानों में विवाद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम खाद वितरण केंद्र पहुंची थी। इस दौरान थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को केंद्र पर तैनात किया था।

कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

खाद के लिए परेशान किसानों पर लाठी चार्ज के मामले में कांग्रेस प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्स पर इटारसी में किसानों पर लाठी चलाने का वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस ने कहा कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार किसान विरोधी है। जिसके पास किसानों के लिए है लाठिया और गोलियां !... एक तो खाद की मारामारी, ऊपर से लाइन में लगे किसानों पर पुलिसिया लाठीचार्ज। विपक्ष ने आगे कहा कि हर मोर्चे पर विफल इस सरकार को जाने कब होश आएगा?

साथ ही कांग्रेस ने कहा कि किसानों को खाद चाहिए, लेकिन बीजेपी की सरकार उन्हें लाठियों से पिटवा रही है। किसान रात-रात भर लाइन में लगने को मजबूर हैं।

देशभर में डीएपी खाद की कमी

इस मामले में इटारसी एसडीएम टी. प्रतीक राव का कहना है कि देशभर में डीएपी खाद की कमी है। इसको लेकर किसान संघ की बैठक में स्पष्ट किया गया था। खाद दिए जाने के लिए किसानों को टोकन बांटे जा रहे हैं। किसानों को कृषि उपज मंडी से गुरुवार को 50-60 टन डीएपी खाद वितरित की गई।

खाद के लिए परेशान हैं किसान

मामले में किसानों का आरोप है कि हर बार खाद को लेकर मारामारी होती है इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। किसानों ने बताया कि डीएपी के साथ अन्य खाद दी जा रही है। खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान रात से ही गोदामों के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते हैं।

कई किसानों को नहीं मिल रहे टोकन

किसानों का आरोप है कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहा है। बगैर टोकन के खाद नहीं मिल सकती। किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई किसान अपने परिवार के लोगों को भी बारी-बारी लाइन में बिठाते हैं, ताकि नंबर लगे और उन्हें टोकन मिल सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • बीजेपी सरकार
  • Narmadapuram News
  • नर्मदापुरम न्यूज
  • कांग्रेस ने साधा निशाना
  • खाद की किल्लत
  • Itarsi news
  • Shortage of Fertilizer
  • इटारसी न्यूज
  • किसानों पर लाठीचार्ज
  • खाद के लिए किसान परेशान
  • इटारसी में किसानों पर लाठीचार्ज
  • इटारसी एसडीएम टी. प्रतीक राव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई