स्कूल में राधे-राधे बोलने पर छात्र को पीटा, SP-कलेक्टर से शिकायत

Vikram Jain | Dec 12, 2024, 17:47 IST
Share
mp Narsinghpur Chavra Vidyapeeth School student beaten by teacher for saying Radhe Radhe
mp Narsinghpur Chavra Vidyapeeth School student beaten by teacher for saying Radhe Radhe

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से हैरान करने वाला मामला आया है, यहां चावरा विद्यापीठ स्कूल में राधे-राधे करने पर टीचर ने छात्र की पिटाई कर दी, मामले में पेरेंट्स ने नाराजगी जताते हुए डीईओ, एसपी और कलेक्टर को शिकायत की है।

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के चावरा विद्यापीठ स्कूल (Chavara Vidyapeeth School) में राधे-राधे बोलने पर एक स्टूडेंट से मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में अब शिकायत डीईओ, एसपी और कलेक्टर तक पहुंच गई है। छात्र के पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल में धार्मिक संबोधन को लेकर टीचर हबीब शाह खान ने सातवीं में पढ़ने वाली बेटे को थप्पड़ मारते हुए अपमानित किया। अब इस मामले में नाराज पेरेंट्स ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

जानें पूरा मामला

यह गंभीर मामला चावरा विद्यापीठ स्कूल नरसिंहपुर से 10 दिसंबर को सामने आया। यहां सुबह परीक्षा को लेकर जब स्कूल बस बच्चों के लेकर कैंपस में पहुंची तो स्कूल के टीचर हबीब शाह खान ने सभी बच्चों को जल्दी-जल्दी बस से उतरने का निर्देश दिया। इस दौरान 7वीं के स्टूडेंट ने जवाब में उन्हें राधे-राधे कहकर संबोधित किया, टीचर पर आरोप है लगे है कि राधे-राधे कहने पर गुस्साए टीचर ने स्टूडेंट को थप्पड़ मारते हुए कहा कि निकालूं क्या तेरा राधे-राधे... एग्जाम होने के बाद 7वीं के स्टूडेंट ने घर लौटकर पूरी घटना अपने पेरेंट्स को बताई।

शिकायत पर स्कूल प्रबंधन गंभीर नहीं

मामले में गंभीरता जताते हुए स्टूडेंट के पेरेंट्स ने अगले दिन स्कूल पहुंचे और घटना बताते हुए मामले में शिकायत कर दी। उन्होंने टीचर हबीब शाह खान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हालांकि, शिकायत को लेकर स्कूल प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखाई साथ ही मामले में पेरेंट्स को कोई संतोषजनक जवाब दिया। न ही टीचर के खिलाफ कार्रवाई की गई।

प्रशासन से लगाई लगाई न्याय की गुहार

अब स्कूल के इस रवैये को लेकर पेरेंट्स ने नाराजगी जताते हुए से जिला शिक्षा अधिकारी, एसपी और कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए मामले में न्याय की गुहार लगाई है। पेरेंट्स ने टीचर और स्कूल प्रबंधन पर हिंदू धर्म के अपमान, छात्र से मारपीट, अभद्रता और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। छात्र के पिता जय सिंह वर्मा का आरोप है कि बेटे को स्कूल में राधे-राधे कहने पर पीटा गया है। मामले में स्कूल प्रबंधन से शिकायत गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब मामले में कलेक्टर, एसपी और पुलिस से शिकायत है।

मामले में हुआ समझौता

वहीं मामले में स्कूल के प्रिंसिपल बाबू जॉन का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही अभिभावक और टीचर को बुलाया गया और समझाया, दोनों के बीच समझौता हो गया है। वहीं मामले में समझौता होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

एसपी ने दी जानकारी

मामले में पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने बताया कि यह केस संगीन अपराध नहीं है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावक के बीच समझौता हो गया है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने तत्परता दिखाई है। बैठकर मामले को शॉर्टआउट कर लिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Narsinghpur News
  • नरसिंहपुर न्यूज
  • पेरेंट्स
  • स्कूल प्रबंधन
  • टीचर ने छात्र को पीटा
  • Chavra Vidyapeeth School
  • राधे-राधे बोलने पर पीटा
  • चावरा विद्यापीठ स्कूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज