नरवर किले से सिंधिया काल की तोप चोरी, सोता रहा विभाग, 12 दिन पहले भी हुई थी कोशिश

Aman Vaishnav | Jul 17, 2026, 09:30 IST
Share
सिंधिया काल की तोप चोरी, नरवर किले से तोप चोरी
सिंधिया काल की तोप चोरी, नरवर किले से तोप चोरी

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नरवर किले से बेशकीमती अष्टधातु की तोप चोरी हो गई। 30 हथियारबंद बदमाश 16वीं शताब्दी की ये तोप लूट ले गए। चोरों ने 12 दिन पहले ही इस चोरी का ट्रेलर दे दिया था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • नरवर किले से बदमाश 16वीं सदी की ऐतिहासिक तोप चुरा ले गए।
  • 15-16 जुलाई की रात 25-30 हथियारबंद बदमाश किले में घुसे थे।
  • बदमाशों ने गार्ड को धमकाकर भगा दिया और तोप लूट ली।
  • 12 दिन पहले भी बदमाशों ने तोप गिराकर ले जाने की कोशिश की थी।
  • पुलिस अब अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह की भूमिका की जांच कर रही है।

चोरी की पूरी कहानी

दरअसल यह किला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में नरवर स्थित है। यह किला भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी रहा है। राजा नल और दमयंती की प्रेम कहानी भी यहीं से जुड़ी है। अब यही ऐतिहासिक किला चोरों के निशाने पर आ गया।

बताया जा रहा है कि 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात करीब 25 से 30 हथियारबंद बदमाश किले में घुसे थे। वे पिछले रास्ते से लोडिंग गाड़ियां लेकर आए थे। बदमाशों ने पहरा दे रहे सुरक्षाकर्मियों को भी खदेड़ दिया था। इसके बाद वे 16वीं शताब्दी की ऐतिहासिक तोप उठा ले गए।

बता दें कि किले की खुली कचहरी में कुल 14 तोपें रखी थीं। अब वहां सिर्फ 13 तोपें बची हैं।

orig_5817842179176a59013d58cd201_1784247545-713822
orig_5817842179176a59013d58cd201_1784247545-713822


गार्ड की आपबीती

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी बाल किशन ने पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि रात में अचानक 30 हथियारबंद बदमाश आ धमके थे। उनके पास सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक डंडा था। रोशनी के लिए टॉर्च तक मौजूद नहीं थी।

बदमाशों ने गार्ड को घेर लिया। उन्होंने जान से मारने तक की धमकी दी थी। जान बचाने के लिए गार्ड को वहां से भागना पड़ा। इस दौरान बदमाशों ने आसानी से तोप उठा ली।

क्यों खास हैं ये तोपें

बता दें कि नरवर किले की तोपें सिंधिया राजवंश के समय की हैं। ये तोपें पीतल, तांबा, कांसा और अष्टधातु से बनी हैं। इन पर राजचिह्न और फारसी-देवनागरी लिपियां अंकित हैं। यही वजह है कि ये तोपें बेहद अनमोल मानी जाती हैं।

754c4879-216
754c4879-216


कीमत करोड़ों में

ये तोपें ऐतिहासिक धरोहर हैं, इसलिए आधिकारिक तौर पर अमूल्य हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय ब्लैक मार्केट में इनकी भारी कीमत है। लंदन और न्यूयॉर्क के अवैध नीलामी घरों में ऐसी तोपें बिकती हैं। एक तोप की कीमत 2 करोड़ से 5 करोड़ रुपए तक हो सकती है।

किले का ऐतिहासिक महत्व

नरवर किला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित है। यह विंध्य पर्वतमाला की एक ऊंची पहाड़ी पर बना है। कहा जाता है कि यह किला राजा नल ने बनवाया था। राजा नल और दमयंती की प्रसिद्ध प्रेम कहानी भी यहीं से जुड़ी है।

यह किला भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी भी माना जाता है। सदियों पुराना यह दुर्ग मध्यकालीन भारतीय इतिहास में अहम स्थान रखता है। यही वजह है कि यहां रखी हर वस्तु ऐतिहासिक महत्व रखती है।

20300d32-64c
20300d32-64c


पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब नरवर किले की सुरक्षा पर सवाल उठे हों। कुछ महीने पहले भी किले में खजाने की तलाश में खुदाई का मामला सामने आया था। बदमाशों ने किले में स्थित पसर देवी मंदिर के पीछे सुरंग खोदने की कोशिश की थी। मौके से गैती, सब्बल और कंबल जैसे सामान भी बरामद हुए थे।

घटनाक्रम की पूरी टाइमलाइन

बता दें कि इस चोरी से पहले 5 जुलाई को बदमाशों ने पहली बार कोशिश की थी। उन्होंने किले की कचहरी से एक भारी तोप नीचे गिरा दी थी। लेकिन ज्यादा वजन के कारण वे उसे ले जाने में नाकाम रहे। यह घटना मानो आने वाली बड़ी वारदात का ट्रेलर थी।

वहीं 15-16 जुलाई की रात बदमाश पूरी तैयारी से फिर लौटे। इस बार वे लोडिंग गाड़ियां साथ लाए थे। किले के पिछले दुर्गम रास्ते पर टायरों के निशान मिले हैं। इन्हीं निशानों से साफ हो गया कि तोप कैसे ले जाई गई।

बताया जा रहा है कि 16 जुलाई को किले के केयरटेकर ने नरवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन शुरुआत में स्थानीय पुलिस इस गंभीर मामले को हल्के में लेती दिखी।

14126a6c-0f3
14126a6c-0f3


पुलिस की भूमिका पर सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बदमाशों ने 12 दिन पहले ही संकेत दे दिया था। इसके बावजूद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नहीं हुईं। न ही किले की सुरक्षा बढ़ाई गई और न ही गार्डों को बेहतर संसाधन दिए गए। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश ऐतिहासिक धरोहर लूट ले गए।

राज्य पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बोले...

करैरा के एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि किले से तोप चोरी होने की सूचना मिली है। शुक्रवार, 17 जुलाई को वे नरवर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेंगे। उनका कहना है कि इस मामले में किसी अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

वहीं राज्य पुरातत्व विभाग के डिप्टी डायरेक्टर तरुण कुमार महोबिया ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। वे भी शुक्रवार, 17 जुलाई को नरवर किले का दौरा करेंगे। वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे, पुलिस अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल-ग्वालियर के बारे में सामने आया अनसुना रहस्य, ब्रिटिश काल से निकला कनेक्शन

प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में ज्ञान भारतम् ऐप से एमपी ने बनाया रिकॉर्ड

धार की ऐतिहासिक मूर्ति सरस्वती की नहीं, मां गायत्री की निकली, 900 साल पुराना भ्रम टूटा!

भोजशाला की सुरक्षा में बड़ी चूक! गर्भगृह में चुपके से रखी वाग्देवी की प्रतिमा

Tags:
  • भगवान राम
  • मध्य प्रदेश
  • सिंधिया
  • शिवपुरी
  • पुरातत्व विभाग
  • नरवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज