MP NCERT Books : अब एमपी में अनिवार्य होंगी NCERT बुक्स, इन स्कूलों को मिलेगी छूट

Manya Jain | Mar 30, 2025, 18:24 IST
Share
MP NCERT BOOKS MANDATORY
MP NCERT BOOKS MANDATORY

मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूलों में एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें अनिवार्य होंगी। यह कदम नई शिक्षा नीति के तहत उठाया गया है।

MP NCERT Books : मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में NCERT की किताबें अनिवार्य की जाएंगी। राज्य के शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह (Rao Uday Pratap Singh) ने हाल ही में घोषणा की कि अब सभी स्कूलों में एनसीईआरटी (NCERT) की किताबें अनिवार्य की जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य शिक्षा के स्तर को सुधारना और गुणवत्ता को बढ़ावा देना है।शनिवार को मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवाड़ा (Gadarwara) में थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कदम नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के तहत उठाया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को बेहतर और समान स्तर की शिक्षा मिल सकेगी।

CBSE स्कूलों को मिलेगी छूट

वर्तमान में, कई स्कूलों में सिलेबस के आधार पर स्थानीय किताबें भी उपयोग में लाई जाती हैं। लेकिन अब एनसीईआरटी की किताबों को हर स्कूल में अनिवार्य किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई (CBSE) से एफिलिएशन रखने वाले स्कूलों को अपने निर्धारित मापदंडों के अनुसार कुछ स्थानीय किताबें शामिल करने की छूट होगी, लेकिन उन्हें एनसीईआरटी की किताबों का पालन करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...Sarkari Naukri : रेल कॉर्पोरेशन में मिल रही है सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन

678d9073-28c
678d9073-28c

ये खबर भी पढ़ें...Exam Calendar 2025 : क्या आप भी कर रहे हैं तैयारी, पहले RSMSSB एग्जाम कैलेंडर करें चेक

अच्छी शिक्षा के लिए है कदम- मंत्री

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने आगे कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री की सोच और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) के क्रियान्वयन के लिए उठाया जा रहा है। उनका मानना है कि इससे बच्चों को समान और गुणवत्ता से भरी शिक्षा मिलेगी।पूरे प्रदेश में इस कदम का पालन सख्ती से कराया जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीएसई स्कूलों के लिए कुछ छूट दी जा सकती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर किताबों के इस्तेमाल के बाद एनसीईआरटी की किताबों को लागू करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें...BPSC Recruitment 2025 : बिहार में प्रिंसिपल के हजारों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

एक समान होगा सिलेबस

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने यह भी कहा एनसीईआरटी की किताबों का सिलेबस पहले से तय होता है और यह सभी स्कूलों में एक समान होगा। इससे बच्चों की शिक्षा में समानता आएगी और उनका शिक्षा स्तर भी सुधरेगा। एनसीईआरटी की किताबें हमेशा से सस्ती और अच्छी क्वालिटी की रही हैं। यह कदम छात्रों के लिए अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि अब उन्हें शिक्षा में अधिक खर्च नहीं करना पड़ेगा।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • NCERT
  • Education news
  • top education news
  • शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
  • NCERT BOOK NEW SYLLABUS
  • NCERT book controversy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती