सीएम मोहन के नीमच आने से पहले BJP विधायकों में जमकर तू-तू, मैं-मैं
Vikram Jain | Oct 30, 2024, 21:56 IST
MP Neemuch helipad Clash between BJP MLAs
मध्य प्रदेश के नीमच में सीएम मोहन यादव के आगमन से पहले बीजेपी विधायकों के बीच कहासुनी हो गई। हेलीपैड पर जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार के बीच तकरार हो गई। जानें पूरा मामला
कमलेश सारडा@ Neemuch
मध्य प्रदेश के नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले बीजेपी के दो विधायकों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार हेलीपैड पर ही आपस में लड़ पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों विधायकों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर तकरार हुई। नेताओं में हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला इतना गरमाया कि इसकी शिकायत आलाकमान तक पहुंच गई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए नीमच पहुंचने वाले थे, इससे पहले हेलीपैड पर जावद से बीजेपी विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और नीमच से बीजेपी विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों विधायकों में कार्यकर्ताओं और नेताओं के एंट्री पास की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में हैलीपेड पर कार्यकर्ताओं के नामों को लेकर तकरार देखने को मिली।
![mp quiz 68 ka mp]()
बताया जा रहा है हेलीपैड पर पुलिस ने नीमच के कुछ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोका गया तो बात बढ़ गई। पुलिस के पास जो पहले से कार्यकर्ताओं की लिस्ट थी उन्हें प्रवेश दिया जा रहा था, रात दिन दौड़ने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ता जब वंचित रह गए तो बात सामने आई कि किस के समर्थकों के ज्यादा और किस के कम नाम दिए। जब कार्यकर्ताओं ने विधायक दिलीपसिंह परिहार से शिकायत की तो उनका गुस्सा उबल पड़ा। उनके निशाने पर आए वहीं मौजूद पूर्व मंत्री और जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा। इस मुद्दे को लेकर विधायक परिहार और सकलेचा के बीच जमकर बहस हुई। दोनों विधायकों के बीच हुई जमकर तू-तू, मैं-मैं का वीडियो भी सामने आया है।
विधायक परिहार ने विधायक सकलेचा से कहा कि जावद तक ठीक है यहां इंटरफेयर क्यों ? बात इतनी बढ़ी कि सकलेचा तल्ख आवाज में बोले प्लीज... मेरे से बात मत करना। जवाब में नीमच विधायक परिहार ने भी कहा आप भी मुझसे बात मत करना!... अब इस घटनाक्रम का वीडियो भी अब जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री यादव और संगठन तक भी पहुंचाई गई है। मामले को लोग भी जमकर चर्चा कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले बीजेपी के दो विधायकों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हो गई। जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार हेलीपैड पर ही आपस में लड़ पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों विधायकों में नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रवेश को लेकर तकरार हुई। नेताओं में हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला इतना गरमाया कि इसकी शिकायत आलाकमान तक पहुंच गई है।
एंट्री पास की बात को लेकर विवाद
mp quiz 68 ka mp
दोनों विधायकों में जमकर तू-तू, मैं-मैं
प्लीज... मेरे से बात मत करना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava