नीमच कलेक्टर का बड़ा एक्शन, अवैध कॉलोनाइजर और पटवारी पर FIR दर्ज
Vikram Jain | Nov 08, 2024, 16:28 IST
MP Neemuch Patwari and illegal colonizer against registered Fraud case
नीमच में शासकीय जमीन की हेराफेरी मामले में पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर हुई है। साथ ही पटवारी को सस्पेंड किया गया है। जानें पूरा मामला
कमलेश सारड़ा@ Neemuch
मध्य प्रदेश के नीमच में शासकीय जमीन में हेराफेरी के मामले में कलेक्टर ने पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर सिंगोली थाने में पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पटवारी को कलेक्टर के आदेश पर निलंबित किया गया है।
दरअसल, नीमच में टीएल बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (Collector Himanshu Chandra) को शिकायत मिली थी सिंगोली के सर्वे नंबर 70 में पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत द्वारा नवीन खाता सृजित कर अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया को लाभ पहुंचाकर शासकीय जमीन में हेराफेरी कर नया खाता सृजित किया गया था। मामले में गंभीरता जताते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार को सिंगोली में पदस्थ रहे पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के आदेश पर अनुविभागीय अधिकारी मनासा ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा क्षेत्र में पहली बार अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुण्डिया द्वारा शासकीय भूमि की रजिस्ट्री भी शून्य कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश के नीमच में शासकीय जमीन में हेराफेरी के मामले में कलेक्टर ने पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर सिंगोली थाने में पटवारी और अवैध कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पटवारी को कलेक्टर के आदेश पर निलंबित किया गया है।
जानें पूरा मामला
कलेक्टर के निर्देश पर केस दर्ज
मामले में जांच के बाद कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार राजेश सोनी के प्रतिवेदन पर राजस्व निरीक्षक बालकिशन धाकड़ ने सिंगोली पुलिस थाने में पटवारी सुरेंद्र सिंह चुंडावत और अवैध कॉलोनाइजर दीपक पारुडिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र, दस्तावेजों में छेड़छाड़ और शासकीय भूमि के दुरुपयोग समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पटवारी को किया निलंबित
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA