MP में शिक्षकों को फर्जी कॉल, सस्पेंड करने की धमकी देकर रुपयों की मांग

Vikram Jain | Nov 12, 2024, 16:54 IST
Share
MP Neemuch teachers
MP Neemuch teachers

ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिर जालसाज हर दिन नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला नीमच जिले से सामने आया है। यहां ठगों ने ठगी का अलग ही तरीका निकाला है। यह ठग शिक्षकों को फोन धमकी देकर पैसा मांग रहे हैं।

मध्य प्रदेश में पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी साइबर ठग सक्रिय बने हुए, ये ठग नई- नई ठगों अपनाकर लोगों को झांसा देकर उनसे रुपए ऐंठने में लगे रहते हैं। ताजा मामला नीमच जिले से आया है। जहां सरकारी स्कूलों के 6 से ज्यादा प्राइमरी शिक्षकों को शातिर ठगों ने फर्जी कॉल करके निलंबित करने की धमकी दी। कॉलर ने इन टीचर्स को स्कूल में अनुपस्थिति समेत अलग-अलग मामलों का डर दिखाकर उन्हें सस्पेंड करने की धमकी दी और रुपयों की डिमांड की। मामले में टीचर्स की शिकायत के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानें पूरा मामला

फोन पर निलंबन की धमकी देने और रूपए मांगने की शिकायत लेकर सभी शिक्षक एक के बाद एक बीआरसी कार्यालय पहुंचे। टीचर्स की शिकायत सुनकर विभाग में हड़कंप मच गया। टीचर्स ने बताया कि किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने उन्‍हें फोन करके कहा की आपने स्‍कूल में घोटाला किया है। अगर इस घोटाले को उजागर नहीं करना है को बताए गए मोबाइल नंबर या खाते में रुपए भेजे दो। ठग ने धमकाते हुए किसी से 10 हजार तो किसी से 15 हजार रुपए ट्रांसफर करने की बात कही। इस तरह की धमकी सुनकर कुछ टीचर तो घबरा गए और रुपए देने के लिए तैयार भी दो गए। लेकिन समय रहते अधिकारियों ने उन्‍हें सावधान कर दिया।

पुलिस से शिकायत की तैयारी में टीचर्स

अब इस हैरान करने वाले मामले में प्राइमरी शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों लिखित शिकायत की है। अधिकारियों और शिक्षकों का कहना है कि मामले में पुलिस से शिकायत की जाएगी। फिलहाल विभाग के अधिकारियों ने अधिकृत व्हाट्सएप ग्रुप में इस फर्जी कॉल की सूचना डालते हुए सभी टीचर्स और अन्य कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है।

इन शिक्षकों को मिली धमकी

  • शिकायत में रावतखेड़ा प्रायमरी स्‍कूल की टीचर मंगला राठौर ने बताया कि उन्हें कॉल करके कहा गया कि आप समय से स्‍कूल में उपस्थित नहीं होते हो। इसको लेकर लंबे समय से शिकायत मिल रही है। इसलिए आपको निलंबित किया जा रहा है। अगर इस कार्रवाई से बचना है तो बताए गए नंबर पर ऑनलाइन पेंमेंट भेज दो।
  • इसी तरह गांवदारु खेड़ा के स्कूल की टीचर सुनीता व्यास को भी धमकी दी गई। उन्हें फोन करके कहा गया कि आपने स्‍कूल निर्माण कार्य में गड़बड़ी की है। इसलिए आपको संस्पेड करेंगे। बचना तो खाते में 15 हजार रुपए ट्रांसफर कर दो।
  • शिक्षक अनिता बैरागी और अनिता चौहान को फोन लगाकर अज्ञात व्यक्ति ने धमकाते हुए स्‍कूल समय पर नहीं पहुंचते, इसलिए आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। कार्रवाई से बचना है तो जैसा बता रहे हैं। वैसा ही करों। इसी तरह शिक्षक सईद खान और मुकेश कनेरिया को भी धमकी देकर रुपयों की डिमांड की गई।

शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को किया अलर्ट

मामले में बीआरसी योगेश भंडारा का कहना है कि नीमच में एक गिरोह सक्रिय है, जो शिक्षकों को फर्जी कॉल करके सस्पेंड करने की धमकी दे रहा है। धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही है। 6 से ज्यादा शिक्षकों से 10 से 15 हजार रुपए की डिमांड की गई। शिक्षकों को कार्रवाई का डर दिखाया गया है। मामला सामने आने के बाद विभाग ने टीचर्स को अलर्ट किया है।व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजकर सभी को आगाह किया है। कहा गया है कि इस तरह के फर्जी कॉल आने पर घबराएं नहीं, किसी को भी रुपए ना दें और मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Neemuch News
  • नीमच न्यूज
  • शिक्षक
  • साइबर ठगी
  • धमकीभरा फोन
  • फर्जी कॉल कोड
  • सस्पेंड करने की धमकी
  • नीमच क्राइम न्यूज
  • टीचर को धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज