एमपी में अवैध कॉलोनियों पर लगेगी लगाम, गांवों में भी लागू होंगे एक जैसे नए नियम

Aman Vaishnav | Apr 09, 2026, 11:55 IST
Share
mp new unified colony development rules
mp new unified colony development rules

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को रोकने के लिए सरकार सख्त हो गई है। अब पूरे प्रदेश में यूनीफाइड कॉलोनी डेवलपमेंट रूल्स लागू किए जाएंगे। यह नियम शहरों के साथ-साथ गांवों पर भी लागू होंगे।

News In Short

  • मध्य प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के नियम अब गांवों में भी लागू किए जाएंगे।
  • अवैध कॉलोनी बनाने वाले डेवलपर्स को अब पहले से सख्त सजा दी जाएगी।
  • सरकारी फीस में राहत देकर सस्ते घर बनाने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
  • हाईराइज बिल्डिंग के लिए पुराने भूमि विकास नियमों में बदलाव की तैयारी है।
  • अफसरों की भी जिम्मेदारी तय होगी ताकि अवैध निर्माण रुक सके।

News In Detail

एमपी में अब अवैध कॉलोनियों को फैलने से रोकने के लिए नए नियम लागू किए जाएंगे। इन नियमों को यूनीफाइड कॉलोनी डेवलपमेंट रूल्स कहा जाएगा। यह नियम नगरीय क्षेत्रों में 2021 में लागू किए गए कॉलोनी डेवलपमेंट रूल्स को थोड़ा बदलकर अब गांवों में भी लागू होंगे।

क्या है इन नियमों का उद्देश्य?

इसके तहत कॉलोनी डेवलपमेंट के लिए सरकारी विभागों द्वारा ली जाने वाली फीस में कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और एलआईजी (निम्न आय वर्ग) के घरों के निर्माण पर जोर दिया जा सकता है। इसका उद्देश्य है कि गरीब और मध्यवर्गीय लोग अवैध कॉलोनियों की तरफ आकर्षित न हों।

अवैध कॉलोनियां बनाने पर सख्त सजा

इसके अलावा अवैध कॉलोनियां बनाने पर दी जाने वाली सजा को और सख्त किया जाएगा। साथ ही अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

प्रदेशभर के डेवलपर्स और संबंधित विभागों के अफसरों के साथ नगरीय विकास विभाग के एसीएस संजय दुबे की हाल ही में हुई बैठक में इन सभी बदलावों पर सहमति बनी है।

बैठक में भूमि विकास नियमों (भूमि विकास नियम 2012) पर भी चर्चा हुई है। साल 2012 में बने ये नियम हाईराइज बिल्डिंग बनाने के हिसाब से सही नहीं हैं।

खासकर रेसीडेंशियल के लिए केवल 1.25 एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) है, जबकि कई राज्यों ने एफएआर का कॉन्सेप्टही खत्म कर दिया है।

22 अप्रैल को होगी अगली बैठक

डेवलपर्स ने बेस एफएआर बढ़ाने और टीएंडसीपी के कॉलोनी डेवलपमेंट और नगर निगम के बिल्डिंग परमिशन सॉफ्ट वेयर को एक जैसा करने का सुझाव दिया है। साथ ही नगरीय विकास विभाग के एसीएस संजय दुबे ने बताया कि अगली बैठक 22 अप्रैल को होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

तीन सप्ताह में हटाएं अवैध कॉलोनी, अन्यथा हाउसिंग बोर्ड आयुक्त कोर्ट में हो हाजिर

बिजली और प्रॉपर्टी महंगी, रेलवे और आयकर से जुड़े नियम में भी होगा बदलाव

अवैध खनन करने वालों से वसूली में दो आरपीएस एपीओ, आईपीएस पहले ही हटाए

इंदौर विकास प्राधिकरण की प्रॉपर्टी नहीं बिक रहीं, बुजुर्गों का स्नेहधाम अब वर्किंग वूमन हॉस्टल बनेगा

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • ईडब्ल्यूएस
  • अवैध कॉलोनी
  • नगरीय विकास विभाग
  • भूमि विकास नियम 2012
  • एसीएस संजय दुबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग