CM Helpline को हल्के में लेना पड़ा भारी, एकसाथ 12 अफसरों पर गिरी गाज!

Siddhi Tamrakar | Nov 12, 2024, 08:05 IST
Share
CM HELPLINE 3
CM HELPLINE 3

शाजापुर कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों पर कुल 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टर पर भी जुर्माना लगाया गया है।

शाजापुर कलेक्टर ऋजु बाफना ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों पर कुल 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इन अधिकारियों ने 70 शिकायतों का समय पर निस्तारण नहीं किया, जिससे वे बिना समाधान के उच्च स्तर तक पहुंच गईं। पहले सीएम हेल्पलाइन में अव्‍वल स्थान पर रहने वाला शाजापुर जिला अब इस मामले में 14वें स्थान पर पहुंच चुका है। कलेक्टर इस मुद्दे की लगातार निगरानी कर रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस पर सख्त हैं।

एसडीएम, सीईओ, डिप्टी कलेक्टर पर भी लगा जुर्माना

जिन अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें जिला पंचायत के सीईओ संतोष कुमार टैगोर, एसडीएम मनीषा वास्कले और डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर शामिल हैं। डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलधर के पास जनपद पंचायत शाजापुर के सीईओ का प्रभार, खनिज विभाग के जिला अधिकारी का दायित्व और शहरी विकास अभिकरण के कार्यपालन अधिकारी का भी काम है।

इन अधिकारियों पर लगा जुर्माना-

1. मनीषा वास्कले, एसडीएम, शाजापुर - 7000 रुपए

2. संतोष कुमार टैगोर, सीईओ, जिला पंचायत - 3000 रुपए

3. राजकुमार हलधर, सीईओ, जनपद पंचायत - 9000 रुपए

4. अमृतराज सिसौदिया, सीईओ, जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया - 9000 रुपए

5. नागेश पंवार, तहसीलदार, शुजालपुर - 500 रुपए

6. सीएल कैथल, सीएमओ, पोलायकलां, 500 रुपए जुर्माना

7. सोनम शर्मा, तहसीलदार, पोलायकलां - 1500 रुपए

8. डॉ. वीएस विभूति, लीड कॉलेज, प्रिंसिपल - 500 रुपए

9. अखिलेश कुमार, कनिष्ठ यंत्री, ऊर्जा विभाग - 500 रुपए

10. सुरुचि तोमर, एजीएम शाजापुर - 500 रुपए

11. ललित राठौर, सीडीपीओ कालापीपल - 1000 रुपए

12. भरतराम, सहायक यंत्री, पीएचई - 2000 रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शाजापुर न्यूज
  • मोहन यादव
  • CM Helpline
  • सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही
  • अधिकारियों की लापरवाही
  • शाजापुर. सीएम हेल्पलाइन
भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

By Ashish Bhardwaj

भजनलाल शर्मा आज नगर निकायों के कामकाज पर करेंगे चर्चा, सीएम आवास पर होगी अहम बैठक
आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Amresh Kushwaha

आज खंडवा दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव: मेधावी छात्र-छात्राओं को करेंगे स्कूटी वितरण, कई अन्य कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक

By Amresh Kushwaha

मानसून की विदाई के साथ MP-CG और राजस्थान में बदला मौसम: कहीं तेज धूप, तो कहीं हल्की बारिश और गुलाबी ठंड की दस्तक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?