Synopsis: पीएम मोदी बीना रेलवे स्टेशन पर भारतीय जन औषधि केंद्र, भोपाल - रामगंज मंडी नई रेल लाइन के निशातपुरा 'डी' केबिन से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन परिसर तक की नई रेल लाइन का लोकार्पण भी करेंगे।
मध्य प्रदेश को मंगलवार को चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9.15 बजे वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन खजुराहो से चलकर हजरत निजामुद्दीन दिल्ली तक जाएगी। ट्रेन के शुभारंभ के मौके पर खजुराहो में सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ़ और छतरपुर में इसका स्टॉपेज होगा। इस ट्रेन को बुंदेलखंड के लिए बड़ी सुविधा माना जा रहा है। मंगलवार को डेमो ट्रेन चलेगी। इसकी नियमित सेवा 15 मार्च से शुरू हो सकती है। इससे सीधे तौर पर खजुराहो आने वाले यात्रियों और विदेशी टूरिस्ट को फायदा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को तीन वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा दे चुके हैं।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana