ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण के लिए ओबीसी महासभा ने शुरू किया आंदोलन

Sanjay Gupta | Dec 07, 2024, 13:07 IST
Share
thesootr
thesootr

ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को मप्र में 27 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने को लेकर ओबीसी महासभा ने आंदोलन छेड़ दिया है। इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे लोगों ने कई जिलों में ज्ञापन दिया गया है।

ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) को मप्र में 27 फीसदी आरक्षण लागू किए जाने को लेकर ओबीसी महासभा ने आंदोलन छेड़ दिया है। यह ऐसे समय शुरू किया गया है, जब हाईकोर्ट जबलपुर इस मामले में अहम सुनवाई की ओर बढ़ गया है और फाइनल हियरिंग तय कर दी है।

जिलों में ज्ञापन देकर यह की मांग

इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे राधे जाट, रणजीत किसानवंशी, हेमराज गुर्जर ने कहा कि 6 दिसंबर को ओबीसी महासभा के नेतृत्व में मप्र के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, नीमच बालाघाट सहित कई जिलों में ज्ञापन दिया गया है।

ये हैं मांगें

  • 27 प्रतिशत OBC आरक्षण जिस पर एक्ट पास हो चुका है उसे लागू किया जाए।
  • मध्यप्रदेश सरकार कोर्ट में 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए मजबूती से पैरवी करे। केंद्र सरकार के माध्यम से 9वीं अनुसूची में शामिल करवाएं।
  • ओबीसी विरोधी महाधिवक्ता (एजी) को हटाया जाए।
  • सभी ओबीसी होल्ड अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

जल्द पदयात्रा भी करेंगे

जाट ने बताया कि 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए ओबीसी महासभा के नेतृत्व में इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा की जाएगी, जिसकी तारीख अतिशीघ्र घोषित कर दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर मप्र में 27 फीसदी किया गया, लेकिन बाद में हाईकोर्ट में लगी विविध याचिकाओं में 14 फीसदी से अधिक आरक्षण पर स्टे हो गया। केस सुप्रीम कोर्ट में भी चला गया है। वहीं इसी मामले में 86 याचिकाएं हाईकोर्ट जबलपुर में लिंक हैं, जिस पर शुक्रवार 6 दिसंबर को सुनवाई हुई और इसमें अब 20 जनवरी को फाइनल सुनवाई तय की गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • 27 percent OBC reservation case
  • मध्य प्रदेश
  • ओबीसी महासभा की चेतावनी
  • ओबीसी महासभा
  • ओबीसी महासभा आंदोलन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • 27 फीसदी आरक्षण
  • 27 फीसदी OBC आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई