काम की खबर- मध्य प्रदेश में अब ईमेल पर मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र, बस करना होगा ये काम

Pratibha ranaa | Aug 07, 2024, 09:13 IST
Share
Birth Certificate
Birth Certificate

जन्म प्रमाण-पत्र बच्चे के स्कूल में दाखिले, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जरूरी है। मध्य प्रदेश में अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना आसान हो गया है। जानिए कैसे...

अगर आप कहीं भी अपने बच्चे का स्कूल में एडमिशन करवाना चाहते हैं, तो आपके पास बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। इसके अलावा अगर आप वीजा बनवाने जाते हैं, तब भी कई बार इस प्रमाण पत्र को मांगा जाता है। प्रमाण पत्र हर किसी के जीवन का एक महत्मपूर्ण दस्तावेज है। ( MP Online Birth Certificate )

अगर आपके पास अपने बच्चे का प्रमाण पत्र ( Birth Certificate ) नहीं है, तो आप किसी भी स्कूल में उसका एडमिशन नहीं करवा सकेंगे। प्रमाण पत्र की वजह से किसी को भी कठिनाई ना हो इसलिए मध्यप्रदेश के मुख्य रजिस्ट्रार के निर्देश पर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नया पोर्टल बनाया है।

ई-मेल पर मिलेगा जन्म प्रमाण-पत्र

बता दें, मध्यप्रदेश में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नया पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल से आप प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिर आप प्रमाण पत्र अपने ई- मेल पर प्राप्त कर सकेंगे। इससे अब आपको सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आप सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने ई- मेल पर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

नया पोर्टल पूरी तरह से यूजर फ्रेंडली है और इसे आम जनता के लिए सरलता से उपयोग में लाने के लिए डिजाइन किया गया है। पोर्टल पर आवेदक द्वारा दिया गया डाटा भी पोर्टल पर पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगा।

जन्म प्रमाण पत्र के बारे में विस्तार से जानिए...

जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति के जन्म की पुष्टि करता है। यह दस्तावेज कई सरकारी कामों, जैसे कि स्कूल में दाखिला लेना, पासपोर्ट बनवाना, मतदाता पहचान पत्र बनवाना, आदि के लिए आवश्यक होता है। ( What is Birth Certificate )

जन्म प्रमाण पत्र महत्वपूर्ण

  • पहचान का प्रमाण: यह व्यक्ति की पहचान का एक प्राथमिक दस्तावेज होता है।
  • नागरिकता का प्रमाण: यह व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण भी होता है।
  • आधिकारिक दस्तावेजों के लिए: कई सरकारी दस्तावेजों को बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।
  • कानूनी अधिकारों का दावा: कई कानूनी अधिकारों का दावा करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक होता है।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दूसरे तरीके

  • अस्पताल से: यदि बच्चे का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है, तो आप अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  • नगर निगम/पंचायत कार्यालय से: यदि बच्चे का जन्म घर पर हुआ है, तो आप अपने नगर निगम या पंचायत कार्यालय में जाकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन: कई राज्य सरकारों ने ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आवेदन की सुविधा देती है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी दस्तावेज

  • माता-पिता की पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट)
  • विवाह प्रमाण पत्र (यदि विवाहित हैं)
  • अस्पताल का डिस्चार्ज कार्ड (यदि अस्पताल में जन्म हुआ है)
  • दो गवाहों के हस्ताक्षर

जन्म प्रमाण पत्र में मिलने वाली जानकारी

  • बच्चे का नाम
  • बच्चे का जन्म तिथि
  • बच्चे का जन्म स्थान
  • माता-पिता का पता

जन्म प्रमाण पत्र खो जाने पर क्या करें?

यदि आपका जन्म प्रमाण पत्र खो जाता है, तो आप अपने नगर निगम या पंचायत कार्यालय में जाकर डुप्लीकेट जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

pratibha rana
pratibha rana


thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • Birth Certificate
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • Online Birth Certificate
  • क्या होता है जन्म प्रमाण पत्र
  • What is Birth Certificate
  • Birth Certificate process
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच