आउटसोर्स कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, विधानसभा सत्र के बीच आंदोलन की तैयारी

Sandeep Kumar | Feb 09, 2025, 13:47 IST
Share
mp outsourcing employee morcha
mp outsourcing employee morcha

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों ने 10 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के दौरान आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। 10 मार्च को डीपीआई, विकास भवन और एनएचएम कार्यालयों पर धरने दिए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों ने 10 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान निर्णायक आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है। यह फैसला शनिवार को हुई कोर कमेटी, जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। कर्मचारियों का यह आंदोलन सरकार से न्यूनतम वेतन, लघु कैडर बनाने, विभाग में संविलियन, और नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग करेगा।

ये खबर भी पढ़िए...हमीदिया अस्पताल: 100 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने का नोटिस

आउटसोर्स कर्मचारियों की मुख्य मांगें

आंदोलन की मुख्य मांगों में विभाग से सीधे वेतन भुगतान, आउटसोर्स कंपनियों को हटाकर कर्मचारियों को विभाग से वेतन देने की मांग प्रमुख है। मोर्चा की बैठक में यह तय किया गया कि 9 मार्च को पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर सभी कर्मचारी एकत्रित होंगे। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को ज्ञापन देने भाजपा मुख्यालय जाएंगे। उन्हें आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में जानकारी देंगे और सरकार से न्याय की मांग करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...कर्मचारी आंदोलन से पहले कमलनाथ का वादा, सत्ता में आते ही लागू होगी पुरानी पेंशन स्कीम

10 मार्च को धरना देने की तैयारी

10 मार्च को डीपीआई, विकास भवन और एनएचएम कार्यालयों पर एक साथ धरने होंगे। इन धरनों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायतों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। आंदोलनकारियों का उद्देश्य कंपनियों के माध्यम से भुगतान को समाप्त करके विभाग से सीधे वेतन देने की मांग करना है।
ये खबर भी पढ़िए...51 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने उठाई आवाज

धरने से पहले सौपेंगे ज्ञापन

इसके साथ ही, 3-4 मार्च को भाजपा और कांग्रेस विधायकों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने की योजना है। ताकि विधानसभा में आउटसोर्स और अस्थायी कर्मचारियों के मुद्दे को उठाया जा सके।

ये खबर भी पढ़िए...400 KM गाड़ी दौड़ाकर देर रात महिला कर्मचारी के घर पहुंचे SDO, फिर ऐसे फंसे कि....

प्रदेश में दो तरह से आंदोलन

कर्मचारी मोर्चा के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों के दो तरह के आंदोलन चल रहे हैं। पहला आंदोलन उन कर्मचारियों का है, जो सरकारी विभागों में भुखमरी जैसे वेतन पर काम कर रहे हैं और जिन्हें सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • MP विधानसभा सत्र
  • आउटसोर्स कर्मचारी
  • आउटसोर्स कर्मचारी न्यूज
  • आउटसोर्स कर्मचारी मध्यप्रदेश
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग