मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नहीं दिया इस्तीफा, MP चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव
Jitendra Shrivastava | Dec 07, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नहीं दिया इस्तीफा, MP चुनाव में हार के बाद कांग्रेस संगठन में होगा बदलाव
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद कमलनाथ के इस्तीफे की खबर है, जबकि उन्होंने अभी कोई इस्तीफा नहीं दिया है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के इस्तीफे की खबर है। हालांकि, इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि बुधवार को कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की थी। इस दौरान खड़गे ने कमलनाथ से हार पर रिपोर्ट मांगी थी।
चर्चा के लिए शुक्रवार को दिल्ली में बैठक
शुक्रवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार के कारणों और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई। शाम 4.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में तीनों राज्यों के पीसीसी चीफ, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इसमें तीनों राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों और नेता प्रतिपक्षों के नामों को लेकर भी चर्चा होगी।
PCC चीफ ने हार-जीत का विश्लेषण करने को कहा
कमलनाथ ने बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बता दें कि PCC चीफ ने विधानसभा चुनाव लड़े सभी पार्टी प्रत्याशियों से चुनाव की पूरी समीक्षा कर वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण करने को कहा है कि वे क्यों हारे और क्यों जीते? सभी प्रत्याशियों से 15 दिसंबर तक अलग-अलग रिपोर्ट भेजने को कहा है। इस रिपोर्ट को AICC को सौंपा जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman