पेट्रोल-डीजल के दो दिन बाद एमपी में बढ़े सीएनजी के दाम, देखें अपने शहर की नई रेट लिस्ट
Aman Vaishnav | May 17, 2026, 15:29 IST
mp petrol diesel cng price hike
मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। बता दें कि पिछले दो महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब सीएनजी के दाम बढ़े हैं। इससे पहले भी करीब दो रुपए बढ़ाए गए थे।
मध्य प्रदेश के लोगों के लिए महंगाई एक बार फिर बड़ी मुसीबत बनकर आई है। आप गाड़ी चलाते हैं तो आपकी जेब का बजट अब बिगड़ने वाला है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के ठीक दो दिन बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी (CNG) के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
शनिवार, 16 मई की रात से सीएनजी की कीमतों में तीन रुपए प्रति किलो तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट 17मई से लागू भी हो चुके हैं।
![mp-petrol-diesel-cng-price-hike]()
मध्य प्रदेश में सीएनजी की सप्लाई मुख्य रूप से तीन बड़ी गैस एजेंसियां करती हैं। अलग-अलग जिलों में इन कंपनियों के हिसाब से रेट बढ़े हैं।
![5329c9e9-b6f]()
भोपाल, सीहोर, राजगढ़ और विदिशा जैसे जिलों में थिंक कंपनी सीएनजी की सप्लाई संभालती है। यहां शनिवार रात को सीएनजी के दाम में तीन रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब भोपाल में 1 किलो सीएनजी की कीमत 93.75 रुपए हो गई है। आपको बता दें कि पिछले दो महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब दाम बढ़े हैं।
इससे पहले भी करीब दो रुपए बढ़ाए गए थे, यानी कुल मिलाकर दो महीने में CNG gasपांच रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।
इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में मुख्य रूप से अवंतिका कंपनी गैस की सप्लाई करती है। ग्वालियर में अवंतिका एजेंसी ने सीएनजी की कीमत में एक रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। एक दिन पहले तक यहां सीएनजी 95 रुपए प्रति किलो मिल रही थी। अब बढ़कर 96 रुपए किलो हो गई है।
भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से 12 पंपों पर सीएनजी गैस की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा थिंक गैस के अपने खुद के मैनिट, नीलबड़, होशंगाबाद रोड और बैरागढ़ रोड समेत कई इलाकों में कुल 25 स्टेशन हैं, जहां इन बढ़े हुए रेट्स पर गैस मिल रही है।
पिछले तीन सालों के आंकड़ों को देखें तो भोपाल में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री में 50% तक की बढ़ोतरी देखी गई है। शहर के शोरूम्स से हर दिन करीब 10 से 15 सीएनजी गाड़ियां बिक रही हैं।
लोग सीएनजी गाड़ियां इसलिए खरीद रहे थे क्योंकि पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी से माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके रेट भी कम थे। लेकिन अब लगातार दाम बढ़ने से सीएनजी गाड़ी मालिकों की चिंता भी बढ़ गई है।
ऑयल कंपनियों ने दो दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल के रेट में तीन रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी, जो 15 मई से पूरी तरह लागू हो चुकी है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो यह कीमतें 3.50 रुपए तक ऊपर चली गई हैं।
फिलहाल पांढुर्णा और मंडला जिलों में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। यहां इसकी कीमत 111.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं मैहर आलीराजपुर और अनूपपुर जैसे जिलों में डीजल के दाम 96.50 रुपए प्रति लीटर के स्तर को छू रहे हैं।
![360f0045-05c]()
इंदौर में पेट्रोल का रेट अब 109.86 रुपए और डीजल का रेट 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यहां प्रीमियम या स्पीड पेट्रोल की कीमत तो बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
इस बढ़ोतरी से पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा था।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल पहले 106.68 रुपए था जो अब बढ़कर 109.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
वहीं डीजल भी 91.87 रुपए से बढ़कर सीधे 94.88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट
अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची दूध भी हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया खर्च, 3.5% पर पहुंची रिटेल महंगाई
एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार
शनिवार, 16 मई की रात से सीएनजी की कीमतों में तीन रुपए प्रति किलो तक की भारी बढ़ोतरी की गई है। ये नए रेट 17मई से लागू भी हो चुके हैं।
mp-petrol-diesel-cng-price-hike
भोपाल और ग्वालियर में सीएनजी
- थिंक (Think Gas)
- गेल (GAIL)
- अवंतिका (Avantika Gas)
5329c9e9-b6f
भोपाल और आसपास के जिलों का हाल
इस बढ़ोतरी के बाद अब भोपाल में 1 किलो सीएनजी की कीमत 93.75 रुपए हो गई है। आपको बता दें कि पिछले दो महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब दाम बढ़े हैं।
इससे पहले भी करीब दो रुपए बढ़ाए गए थे, यानी कुल मिलाकर दो महीने में CNG gasपांच रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है।
ग्वालियर संभाग में भी बढ़े दाम
भोपाल में सीएनजी स्टेशन्स की स्थिति
सीएनजी गाड़ियों की बढ़ी थी डिमांड
लोग सीएनजी गाड़ियां इसलिए खरीद रहे थे क्योंकि पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सीएनजी से माइलेज ज्यादा मिलता है। इसके रेट भी कम थे। लेकिन अब लगातार दाम बढ़ने से सीएनजी गाड़ी मालिकों की चिंता भी बढ़ गई है।
पेट्रोल और डीजल के दामों में भी लगी आग
फिलहाल पांढुर्णा और मंडला जिलों में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। यहां इसकी कीमत 111.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं मैहर आलीराजपुर और अनूपपुर जैसे जिलों में डीजल के दाम 96.50 रुपए प्रति लीटर के स्तर को छू रहे हैं।
एमपी के 5 बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट
360f0045-05c
इंदौर और भोपाल में कितना अंतर आया?
इस बढ़ोतरी से पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा था।
राजधानी भोपाल में पेट्रोल पहले 106.68 रुपए था जो अब बढ़कर 109.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
वहीं डीजल भी 91.87 रुपए से बढ़कर सीधे 94.88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
FAQ
- भोपाल में अब सीएनजी का नया रेट क्या है?
भोपाल में सीएनजी के दाम में 3 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़त के बाद अब भोपाल में 1 किलो सीएनजी की नई कीमत 93.75 रुपए हो गई है। पिछले दो महीनों के अंदर भोपाल में सीएनजी कुल 5 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। - मध्य प्रदेश में इस समय पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा कहां मिल रहा है?
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा और मंडला जिलों में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, जहां इसकी कीमत 111.29 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। वहीं डीजल की बात करें तो मैहर, आलीराजपुर और अनूपपुर जिलों में डीजल सबसे महंगा है, यहाँ इसके दाम 96.50 रुपए प्रति लीटर तक हो गए हैं।
पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट
अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची दूध भी हुआ महंगा, जानें नई कीमतें
खाने-पीने की चीजों ने बढ़ाया खर्च, 3.5% पर पहुंची रिटेल महंगाई
एमपी सरकार फिर ले रही 1800 करोड़ का लोन, कुल कर्ज पहुंचा 4.14 लाख करोड़ के पार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA