छात्रों और मजदूरों को नहीं होगी LPG की किल्लत, मिल रहा पांच किलो का सिलेंडर

Aman Vaishnav | Apr 07, 2026, 10:50 IST
Share
mp petrol diesel lpg supply status updates
mp petrol diesel lpg supply status updates

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण मध्यप्रदेश में गैस और पेट्रोल डीजल की समस्या देखने मिल रही थी। इस बात को लेकर तीनों तेल कंपनियों ने राहत भरी खबर दी है। कहा है कि प्रदेश में इन चीजों की कोई समस्या नहीं है। अफवाहों के कारण दबाव काफी बढ़ गया था।

ईरान-इजराइल अमेरिका (मिडिल ईस्ट)युद्ध दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लेकर डर और चिंता फैल गई थी। इसके चलते पहली बार तीनों सरकारी तेल कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सामने आई हैं।

सोमवार 06 मार्च को इन कंपनियों ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि मध्यप्रदेश में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह से पर्याप्त है। सप्लाई में कोई भी समस्या नहीं है।

छात्रों और श्रमिकों को पांच किलो का सिलेंडर

राहत के तौर पर कंपनियों ने अब पांच किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। यह खासतौर पर छात्रों और श्रमिकों के लिए है। इसमें उन्हें बिना किसी स्थानीय पते के प्रमाण के भी कनेक्शन मिल रहा है। इसके लिए पीथमपुर, मंडीदीप, देवास और गोविंदपुरा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में खास शिविर लगाए जा रहे हैं।

gas cylender
gas cylender


रोजाना दो लाख से ज्यादा सिलेंडर वितरण

इंडियन ऑयल के स्टेट हेड और चीफ जनरल मैनेजर अजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, तीनों कंपनियां मिलकर रोज करीब दो लाख 20 हजार एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही हैं। ये सामान्य स्तर के बराबर है।

gas cylender
gas cylender


अफवाहों की वजह से बढ़ा था दबाव

अफवाहों की वजह से गैस बुकिंग का दबाव काफी बढ़ गया था। पहले रोजाना 65-70 हजार बुकिंग होती थी। अफवाहों के कारण बीच में ये बढ़कर एक से डेढ़ लाख प्रतिदिन तक पहुंच गई थी।

फिलहाल बुकिंग धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। कंपनियों ने साफ किया कि असली समस्या सप्लाई की नहीं, बल्कि पैनिक बुकिंग की वजह से दबाव बढ़ गया था।

gas cylender
gas cylender


मध्यप्रदेश में 13 बॉटलिंग प्लांट

मध्यप्रदेश में तीनों कंपनियों के पास 13 बॉटलिंग प्लांट हैं (6 इंडेन, 3 भारत पेट्रोलियम, और 4 एचपी) और 1552 वितरक सक्रिय हैं। सभी अपनी पूरे क्षमता से काम कर रहे हैं। हर बुकिंग पर डीएसी (ओटीपी) दिया जाता है। अगर सात दिन में डिलीवरी नहीं होती, तो उसे बदल दिया जाता है।

दो हजार से ज्यादा छापेमारी

वहीं कालाबाजारी को रोकने के लिए एक महीने में दो हजार 485 छापे मारे गए। इनमें तीन हजार 561 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 10 मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

Gemini_Generated_Image_qbiif9qbiif9qbii
Gemini_Generated_Image_qbiif9qbiif9qbii


प्रदेश में पेट्रोल- डीजल का हाल

प्रदेश में रोजाना लगभग आठ हजार किलोलीटर पेट्रोल और 16 हजार किलोलीटर डीजल सप्लाई हो रहा है। डीजल की मांग फसल कटाई के कारण बढ़ी है जबकि पेट्रोल की मांग स्थिर है।

प्रदेश में सात हजार 147 पेट्रोल पंप, 4 टर्मिनल और 13 डिपो से रेलवे और पाइपलाइन के जरिए सप्लाई जारी है। केंद्र ने दो हजार 400 किलोलीटर केरोसिन भी आवंटित किया है। अभी तक किसी जिले से इसकी मांग नहीं आई है।

FAQ

  1. क्या मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल खत्म होने वाला है?
    नहीं, प्रदेश में ईंधन का स्टॉक बिल्कुल पर्याप्त है। कंपनियों के पास डिपो और टर्मिनल में पूरा माल है। सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है। अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।
ये खबरें भी पढ़िए... गैस पाइपलाइन को फास्ट ट्रैक, नियमों पर ब्रेक? PWD के आदेश से उठे नए सवाल मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के सीजन से पहले बढ़ी गैस की किल्लत, कम सप्लाई ने बढ़ाई कैटरर्स की चिंता HPCL की सुपर सर्विस, एक दिन में 19 करोड़ ग्राहकों को फ्यूल और 14 लाख सिलेंडर की सप्लाई एमपी न्यूज: देवास में सिलेंडर पर 'संग्राम' : दामाद ने नहीं भेजी गैस टंकी तो ससुरालियों ने घर पहुंच की तोड़फोड़
Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इजराइल
  • अमेरिका
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • ईरान
  • इंडियन ऑयल
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम
  • एलपीजी
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच