पेट्रोल पंप और दुकानों के लिए नए नियम: गलत माप देने पर लगेगा एक लाख का जुर्माना
Aman Vaishnav | Published:
पेट्रोल पंप और दुकानों के लिए नए नियम
मध्य प्रदेश में दुकानों, पेट्रोल पंपों और कांटा सुधारने वालों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। कम तौल और गलत माप पर अब दुकानों, पेट्रोल पंपों और कांटा सुधारने वालों पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश सरकार ने तौल और माप से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
- अब दुकानों और पेट्रोल पंपों पर कम तौल देने पर 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगेगा।
- यह बदलाव विधिक माप विज्ञान नियम 2011 के संशोधन के तहत हो रहा है।
- व्यापारियों, निर्माताओं और कांटा सुधारने वालों के लिए नई लाइसेंस दरें भी तय की गई हैं।
- सरकार ने इस ड्राफ्ट पर लोगों से 30 दिन में राय भी मांगी है।
व्यापारियों पर सीधा असर
नए ड्राफ्ट के मुताबिक कोई भी दुकानदार, पेट्रोल पंप संचालक या कांटा सुधारने वाला अगर गलत माप या कम तौल करता पाया गया तो उस पर 1 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह जुर्माना पहले की तुलना में काफी ज्यादा बताया जा रहा है।
अफसरों को मिलेगा जांच का अधिकार
व्यापारियों को अपने तौल कांटे और बांट की जानकारी भी अधिकारियों को समय-समय पर देनी होगी।
इससे जांच में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। पहले यह प्रक्रिया मैनुअल होती थी, जिसमें देरी और गड़बड़ी की शिकायतें आती थीं। ऑनलाइन व्यवस्था से रिकॉर्ड रखना भी आसान होगा।
नई लाइसेंस दरें तय हुईं
- निर्माता या उत्पादक लाइसेंस के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए देने होंगे।
- डीलर या ट्रेडर लाइसेंस के लिए 1 लाख रुपए तय हुए हैं।
- मरम्मतकर्ता यानी कांटा सुधारने वालों के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है।
जांच शुल्क भी हुआ तय
- पेट्रोल-डीजल पंप की जांच के लिए 3 हजार रुपए लगेंगे।
- सीएनजी गैसऔर एलपीजी डिस्पेंसर के लिए प्रति यूनिट 5 हजार रुपए तय हैं।
- 20 किलो तक के छोटे कांटे की जांच पर 200 रुपए शुल्क लगेगा।
- 5 टन से बड़े धर्मकांटे की जांच पर 5 जहार रुपए देने होंगे।
- अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच पर 200 रुपए तय हैं।
अमानक कांटों पर सीधी कार्रवाई
साथ ही ईमानदारी से व्यापार करने वाले दुकानदारों और पेट्रोल पंप संचालकों को भी फायदा होगा। बाजार में अनुचित प्रतिस्पर्धा कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।
30 दिनों में मांगी गई राय
यह कदम पारदर्शिता की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है। सरकार चाहती है कि नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों की राय ली जाए।
लीगल मेट्रोलॉजी (विधिक माप विज्ञान) क्या है?
क्या बदला?
इसके अलावा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है, ताकि काम जल्दी और पारदर्शी तरीके से हो सके। अधिकारियों को जांच करने के ज्यादा अधिकार भी दिए गए हैं।
ये नियम दुकानदारों, निर्माताओं, पेट्रोल पंप और वजन मशीन या कांटा ठीक करने वालों पर लागू होंगे।
कम तौल कैसे पकड़ी जाएगी?
जांच के दौरान...
- वजन मशीन की जांच होगी।
- पेट्रोल पंप के डिस्पेंसर की जांच की जाएगी।
- इलेक्ट्रॉनिक मशीनों की टेस्टिंग होगी।
- जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेज भी देखे जाएंगे।
ग्राहक कैसे पहचानें कि कम तौल हो रही है?
- मशीन पर लगी सरकारी सील जरूर देखें।
- खरीदारी की रसीद लें।
- जरूरत पड़े तो दोबारा वजन करवाएं।
- गड़बड़ी लगे तो संबंधित अधिकारी को इसकी जानकारी दें।
पुराने नियम और नए नियम में क्या अंतर है?
| पहले | अब |
|---|---|
| ज्यादातर प्रक्रिया ऑफलाइन होती थी | पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी |
| पुराने प्रावधान लागू थे | संशोधित नए नियम लागू होंगे |
ये खबरें भी पढ़िए।
नर्सिंग घोटाला: कॉलेज खुलता तो भविष्य बनता, कोर्ट कचहरी में लुटाए 6.62 करोड़!
एक करोड़ का कंप्यूटर घोटाला : कलेक्टर ने बैठाई चार सदस्यीय जांच समिति
सहारा घोटाला : रिफंड पोर्टल बंद, 89 हजार करोड़ रुपए फंसे
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
By Umeshwari Baghel
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी
By Amresh Kushwaha