एमपी में 235 पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के प्रमोशन की तैयारी, पीएचक्यू ने मांगी विभागीय जांच, नोटिस, चालान की जानकारी
Sanjay Gupta | Sootr Creatives | Oct 12, 2026, 16:32 IST
पदोन्नति से पहले रिकॉर्ड की परख: मप्र पुलिस के 235 इंस्पेक्टर के सर्विस रिकार्ड की हो रही जांच-पड़ताल
मप्र पुलिस में इंस्पेक्टर पदोन्नति से पहले अधिकारियों का रिकॉर्ड जांचा जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 235 अधिकारियों की सूची यूनिट प्रमुखों को भेजी है। इनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस या विभागीय जांच का ब्योरा मांगा गया है। आपराधिक प्रकरण, चालान और दंड की जानकारी भी देनी होगी। यह जानकारी तय प्रोफार्मा में 15 अक्टूबर तक भेजनी अनिवार्य है।
मप्र में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की नई पदोन्नति से पहले उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस की विविध यूनिट के प्रमुखों को पत्र जारी कर कुल 235 अधिकारियों की सूची भेजी है। इन सभी की विस्तृत जानकारी 15 अक्टूबर तक भेजने के लिए कहा गया है।
यह पत्र अमित सक्सेना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भेजा गया है। यह पत्र लोकायुक्त, ईओडब्ल्यू, सभी विशेष पुलिस महानिदेशक, समस्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, समस्त पुलिस महानिरीक्षक, समस्त उप पुलिस महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो मुख्यालय, सभी एसपी, समस्त सेनानी और समस्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक को भेजा गया है।
पत्र में लिखा गया है कि आपकी इकाई में पदस्थ इन निरीक्षक व समकक्ष रैंक के अधिकारियों की लिस्ट दी गई है। इनके विरुद्ध वर्तमान में आपकी इकाई या पूर्व पदस्थापना इकाई में कोई कारण बताओ नोटिस/विभागीय जांच/आपराधिक प्रकरण/न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया हो या कोई दंड प्रभावशील हो तो इसकी जानकारी दी जाए। इसके लिए सभी दस्तावेज भी तय प्रोफार्मा में बिंदुवार दिए जाएं। यह जानकारी अनिवार्य रूप से 15 अक्टूबर तक भेज दी जाए।
इस लिस्ट में एमपी पुलिस(MP Police) के इंस्पेक्टर रैंक के 136 अधिकारी हैं। वहीं कंपनी कमांडर कैडर के 15 अधिकारी, रेडियो कैडर के 36, रक्षित निरीक्षक कैडर में 26 अधिकारी, विशेष शाखा कैडर के 9 अधिकारी, आर्म्स शाखा के एक अधिकारी, अंगुल चिह्न शाखा के चार, शीघ्र लेखक शाखा कैडर के 8 अधिकारी शामिल हैं।
इस लिस्ट में इंदौर में पदस्थ गोपाल सूर्यवंशी, चंद्रभाल सिंह, संतोष दूधी, राममूर्ति शाक्य, मनीष मिश्रा, अनिल यादव, विनय आर्य, अनिता देयरवाल, दीपक खत्री, सोमलता मलिक, सविता चौधरी, इंद्रमणि पटेल, सुजीत श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह मुकाती, संजय कुमार शुक्ला, अभय नेमा, अजय राजौरिया, सुनील गुप्ता, कर्णसिंह शक्तावत, राहुल शर्मा, पूनम ठाकुर, मंजू यादव, अजय नायर शामिल हैं।
लोकायुक्त से लेकर सभी पुलिस अधीक्षक तक इस पत्र के दायरे में हैं। सभी इकाइयों से 235 अधिकारियों का ब्योरा 15 अक्टूबर तक जुटाना है। पत्र में जानकारी अनिवार्य रूप से भेजने को कहा गया है।
इन्हें भेजा गया पत्र
यह मांगी गई है जानकारी
इंस्पेक्टर रैंक के इतने अधिकारी
इंदौर में पदस्थ 23 अधिकारी भी शामिल
अब किस तारीख पर टिकी नजर?
- मध्य प्रदेश में
इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की पदोन्नति के लिए कब तक जानकारी भेजनी है?
मध्य प्रदेश में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों की पदोन्नति के लिए संबंधित जानकारी 15 अक्टूबर तक भेजनी है। - कितने अधिकारियों की सूची पुलिस मुख्यालय भोपाल(
phq ) ने जारी की है?
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने कुल 235 अधिकारियों की सूची जारी की है, जिसमें विभिन्न रैंक के अधिकारी शामिल हैं। - इस नई पदोन्नति के लिए कौन-कौन से तथ्य जांचे जा रहे हैं?
इस नई पदोन्नति के लिए अधिकारियों के विरुद्ध कोई कारण बताओ नोटिस, विभागीय जांच(Departmental inquiry), आपराधिक प्रकरण, या न्यायालय में चालान जैसे तथ्य जांचे जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में धर्म का तड़का, संतों की शरण में बीजेपी सरकार,चुनाव से पहले राम का काम
By Arun Tiwari
जोधपुर नगर निगम का 21 लाख का टेंडर निरस्त, जांच के बाद आयुक्त राहुल जैन ने लिया फैसला
By Jyoti Mahender Bhardwaj
NEET UG Counselling: छत्तीसगढ़ में MBBS की 206 और BDS की 225 सीटें खाली, चूके तो जब्त होगी सिक्योरिटी राशि
By Umeshwari Baghel
वर्ल्ड अर्थराइटिस डे: राजस्थान में बढ़ रहे है घुटनों के दर्द के मामले, देश में है दूसरे नंबर पर
By Ashish Bhardwaj
मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जीएडी ने हटाई अफसरों की कुर्सी, कुछ बदले तो पुराने आदेश में भी हुआ संशोधन
By VINAY VERMA
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दूसरे दिन शास्त्री का राष्ट्रवाद पर जोर, श्रद्धालुओं को सात वचनों की शपथ, बुलडोजर से बरसे फूल
By Anshika Singh Chauhan
रामगढ़ के बाद नंदराज पर संकट की कहानी,दोनों में सूत्रधार अडानी,आदिवासियों के चेहरे पर गुस्सा आंखों में पानी
By Arun Tiwari