MP पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में हुआ बदलाव, जानें कारण

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
TEST
TEST

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण पुलिस आरक्षक भर्ती का फिजिकल टेस्ट 23 से 29 सितंबर के बजाय अब 11 नवंबर से आयोजित किया जाएगा। 30 सितंबर या उसके बाद होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच पुलिस आरक्षक भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते पुलिस आरक्षक भर्ती के फिजिकल टेस्ट को रीशेड्यूल किया गया है। 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाला फिजिकल टेस्ट अब 11 नवंबर से होगा। वहीं, 30 सितंबर या उसके बाद होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस कारण किया गया तारीखों में बदलाव

23 से 29 सितंबर से ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होना था, जो अब 11 नवंबर को होगा। दरअसल, ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण राज्य के कई उन मैदानों में पानी भरा हुआ है जिसमें यह फिजिकल टेस्ट होना था। इसके चलते फिजिकल टेस्ट में बाधाएं आने की संभावना है। इन सब चीजों को देखने हुए ही डीजीपी की समीक्षा के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है।

ये भी पढ़ें...पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2013 में 7 दोषियों को 7-7 साल की सजा

अभ्यर्थियों को ईमेल के जरिए दी जा रही सूचना

फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव के लेकर फैसलाअधिकारियों की बैठक के बाद बुधवार को लिया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को इस संबंध में ईमेल के सूचित किया जा राह है। आपको बता दें कि 23 सितंबर से 11 नवंबर के बीच ग्वालियर ( Gwalior ), भोपाल ( Bhopal ), इंदौर ( Indore ) , जबलपुर ( Jabalpur ), उज्जैन ( Ujjain ), रीवा ( Rewa ), सागर ( Sagar ), मुरैना ( Morena ), रतलाम ( Ratlam ), बालाघाट ( Balaghat ) में पुलिस आरक्षक भर्ती काफिजिकल टेस्ट होना था। इस दौरान प्रदेश में भारी बारिश के बाद ग्वालियर, मुरैना, सागर, रीवा और जबलपुर में मैदानों में पानी भर गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए ग्वालियर ( Gwalior ) रेंज के डीआइजी अमित सांघी ( DIG Amit Sanghi ) ने बताया कि अब 30 सितंबर से शारीरिक परीक्षा की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर या उसके बाद होने वाले फिजिकल टेस्ट की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वर्तमान तारीख नई तारीख

  • 23 सितंबर 11 नवंबर
  • 24 सितंबर 12 नवंबर
  • 25 सितंबर 13 नवंबर
  • 26 सितंबर 14 नवंबर
  • 27 सितंबर 16 सितंबर
  • 28 सितंबर 17 नवंबर

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • पुलिस भर्ती
  • पुलिस आरक्षक भर्ती
  • टेस्ट
  • मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती
  • एमपी पुलिस भर्ती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर