एमपी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023: 6423 उम्मीदवार सफल... 561 ने रिपोर्ट ही नहीं किया

Sandeep Kumar | Jun 12, 2025, 18:07 IST
Share
mp-police-constable-2023-absen
mp-police-constable-2023-absen

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजों के बाद एक नई परेशानी सामने आई है। चयनित 6423 आरक्षकों में से 561 उम्मीदवार अब तक उन इकाइयों में नहीं पहुंचे हैं...

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2023 में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल इस परीक्षा में 6423 चयनित आरक्षकों में से 561 उम्मीदवार नियुक्ति लेने के लिए नहीं पहुंचे। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि कुछ पारिवारिक कारणों या अन्य नौकरी के कारण यह अनुपस्थित हो सकते हैं। कुछ उम्मीदवार आधार हिस्ट्री की जांच के डर से भी नहीं पहुंचे। पीएचक्यू इन 561 उम्मीदवारों की आधार हिस्ट्री की जांच कर रहा है। यदि गड़बड़ी पाई गई, तो एफआईआर की संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश की 76 इकाइयों में अब तक 5862 चयनित उम्मीदवार पहुंचे हैं।

जांच में जुटीं तीन एजेंसियां

एमपी सरकार ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन एजेंसियां नियुक्त की हैं। इन एजेंसियों में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कर्मचारी चयन मंडल और मप्र पुलिस शामिल हैं। ये एजेंसियां पांच अहम सवालों की जांच कर रही हैं। सॉल्वर कौन था, उसने उम्मीदवार से कौन जोड़े, आधार हिस्ट्री में बदलाव किसने किया, किसकी लॉगिन आईडी से बदलाव हुआ। आईडी कहां से प्रयोग हुई। इन सवालों के जवाब मिलने पर घोटाले की असली परतें खुल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 6 गिरफ्तार, 4 फरार, कानपुर से बिहार तक फैला था सॉल्वर गैंग

अब तक 22 केस दर्ज

पुलिस अब तक 9 जिलों में 22 आपराधिक मामले दर्ज कर चुकी है। पर यह संख्या केवल शुरुआत हो सकती है। जैसे-जैसे आधार डेटा और परीक्षा रिकार्ड की जांच आगे बढ़ेगी, और नाम सामने आ सकते हैं। इस पूरे मामले ने मध्य प्रदेश पुलिस की प्रतिष्ठा और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को झकझोर कर रख दिया है।

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस आरक्षक को आया गुस्सा तो BJP जिला उपाध्यक्ष पर चला दी गोली

5 साल बाद निकली थी पुलिस भर्ती

यह भर्ती प्रक्रिया पांच वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई थी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल ने 2023 में आरक्षक (जीडी और रेडियो) के रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसमें पूरे राज्य से 6 लाख 52 हजार 57 उम्मीदवारों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा में चयनित 55 हजार 220 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्टूबर से नवंबर 2023 के बीच हुई थी। अंततः 5090 पुरुष और 1333 महिला उम्मीदवारों का चयन किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... आरक्षक हो या SI, एक थाने में ५ साल से ज्यादा नहीं गुजार पाएंगे, MP पुलिस विभाग का आदेश

आधार घोटाले की आशंका फिर गहराई

पूर्व में आधार अपडेशन प्रक्रिया में गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। अब इन 561 गैरहाजिर उम्मीदवारों की आधार हिस्ट्री की विशेष जांच की जा रही है। यदि हेराफेरी पाई जाती है, तो इनके खिलाफ एफआईआर की संख्या, जो फिलहाल 22 है, बढ़ सकती है। जांच के बाद सामने आए तथ्य इस परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 6 गिरफ्तार, 4 फरार, कानपुर से बिहार तक फैला था सॉल्वर गैंग

उम्मीदवारों की उम्मीदों पर संकट

यह मामला केवल प्रशासनिक जांच तक सीमित नहीं है। इससे हजारों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ सकता है। परीक्षा देने वाले ईमानदार उम्मीदवारों को चिंता है कि घोटाला उनके अवसरों को प्रभावित न कर दे। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर राज्य स्तर पर फिर से बहस शुरू हो गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • एमपी सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • आरक्षक
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • मप्र कर्मचारी चयन मंडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि