पीएचक्यू में 4 करोड़ का मेडिकल बिल घोटाला, अकाउंड डिपार्टमेंट के अफसरों ने की बड़ी हेराफेरी
Rohit Sahu | Jun 17, 2025, 08:28 IST
Mp police scam
पीएचक्यू में प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी बिलों से 4 करोड़ का घोटाला सामने आया है। 40 कर्मचारियों के 75 से अधिक फर्जी दस्तावेज़ों का खुलासा हुआ है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल (पीएचक्यू) में फर्जी प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट के जरिए करोड़ों का घोटाला उजागर हुआ है। विभाग के अकाउंट ब्रांच के अफसरों ने मेडिकल बिलों से 4 करोड़ का घोटाला कर दिया। अभी भी मामले की जांच जारी है, रकम और भी बढ़ सकती है।अब तक की छानबीन में सामने आया है कि करीब 40 कर्मचारियों के 75 से अधिक सर्टिफिकेट फर्जी पाए गए हैं।
जांच में पता चला कि आरोपी हर्ष और हरिहर ने स्वास्थ्य विभाग के नाम से 20 से 35 लाख रुपए तक के फर्जी प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट तैयार किए। इन सर्टिफिकेट्स पर जाली मोहर और हस्ताक्षर लगाए गए, और बिल तैयार कर ट्रेजरी से पास करवाए गए। घोटाले का तरीका बेहद चालाकी भरा और तकनीकी रूप से एडवांस था।
यह भी पढ़ें...MP पुलिस में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 37 थानों के 30 SI, 56 ASI इधर से उधर
एक ही बिल को कई बार ट्रेजरी में अपलोड किया गया। ट्रेजरी सॉफ्टवेयर पकड़ ने पाए इसके लिए बिल के फॉन्ट साइज बदल दिए जाते थे, जिससे सिस्टम उसे अलग डॉक्यूमेंट समझकर पास कर देता था। कई बार तो एक ही घंटे में दो बार ट्रांसफर तक किए गए। ऐसे मामलों में ट्रेजरी ऑफिसर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, अब तक 100 से ज्यादा कर्मचारियों के सर्टिफिकेट की पड़ताल की गई है। इनमें से 40 प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट फर्जी निकले। स्वास्थ्य विभाग ने यह साफ कर दिया है कि घोटाले में उपयोग किए गए सर्टिफिकेट उनके कार्यालय से जारी नहीं किए गए। यह पूरी जांच 2019 से 2024 के बीच के बिलों पर केंद्रित है। पीएचक्यू की वेलफेयर और अन्य शाखाओं के कर्मचारी भी रडार पर हैं।
यह भी पढ़ें...MP में पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 67 अफसरों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए यह निर्देश
प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट गंभीर बीमारियों जैसे टीबी, कैंसर आदि के लंबे इलाज के लिए दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र स्वास्थ्य विभाग सालभर के लिए जारी करता है, जिसका समय-समय पर नवीनीकरण जरूरी होता है। आरोप है कि एक बार सर्टिफिकेट बनवाने के बाद उसकी कॉपी से फर्जी बिल तैयार कर, लाखों रुपए के बिलों को पास करवाया गया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
PHQ के इन अफसरों ने किया घोटाला
यह फर्जीवाड़ा पीएचक्यू की अकाउंट शाखा के अफसर नीरज अहिरवार, क्लर्क हर्ष बानखेड़े और हरिहर सोनी की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद वे 52 दिन जेल में रहे और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
कैसे हुआ घोटाला
यह भी पढ़ें...MP पुलिस में 699 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर, 37 थानों के 30 SI, 56 ASI इधर से उधर
एक ही बिल को कई बार ट्रेजरी में अपलोड किया गया। ट्रेजरी सॉफ्टवेयर पकड़ ने पाए इसके लिए बिल के फॉन्ट साइज बदल दिए जाते थे, जिससे सिस्टम उसे अलग डॉक्यूमेंट समझकर पास कर देता था। कई बार तो एक ही घंटे में दो बार ट्रांसफर तक किए गए। ऐसे मामलों में ट्रेजरी ऑफिसर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सफाई
यह भी पढ़ें...MP में पुलिस अधिकारियों के थोकबंद तबादले, 67 अफसरों का ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए यह निर्देश
प्रो-लॉन्ग सर्टिफिकेट क्या होता है?
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA