MP पुलिस में 18 हजार 834 पदों पर बंपर भर्ती, अप्रैल-मई 2027 तक पूरी होगी नियुक्तियां
Sourabh Bhatnagar | Updated:
मप्र पुलिस में 18,834 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश पुलिस में सिपाही से सूबेदार तक 18 हजार 834 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। फरवरी 2027 में फिजिकल टेस्ट होगा। अप्रैल-मई 2027 तक नियुक्तियां पूरी करने का लक्ष्य है। भर्ती दो चरणों में हो रही है, वजह प्रशिक्षण अकादमियों की सीमित क्षमता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश पुलिस में 18 हजार 834 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है।
- यह भर्ती सिपाही से लेकर सूबेदार तक के पदों पर होगी।
- पुलिस मुख्यालय ने पूरी प्रक्रिया अप्रैल-मई 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
- फरवरी 2027 में अलग-अलग पदों के लिए फिजिकल टेस्ट होंगे।
- भर्ती दो चरणों में हो रही है, वजह प्रशिक्षण अकादमियों की सीमित क्षमता है।
कितने पद, किस साल में
2025 की भर्ती में सबसे ज्यादा सात हजार 500 पद सिपाही के हैं। इसके अलावा सूबेदार और एसआई (Sub Inspector) के 500 पद हैं। सूबेदार महिला और एएसआई (Assistant Sub Inspector) महिला वर्ग के भी 500 पद रखे गए हैं।
2026 की भर्ती में भी सिपाही के सात हजार 500 पद तय किए गए हैं। इसके साथ सूबेदार एसआई के 507 पद हैं। महिला सूबेदार और एएसआई के 655 पद इसमें शामिल हैं। वाहन चालक के लिए एक हजार पद निकाले गए हैं। पुलिस बैंड संवर्ग में करीब 672 पद रखे गए हैं।
2025 की सूची का इंतजार
अधिकारी ने दी जानकारी
अधिकारी ने बताया कि विभाग पूरी प्रक्रिया को समय पर पूरा करने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक अलग-अलग पदों के लिए फरवरी 2027 में फिजिकल टेस्ट कराने की योजना है। इसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। फिर पदस्थापना की प्रक्रिया अप्रैल-मई तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
दो चरणों में भर्ती क्यों
आगे की प्रक्रिया कैसी रहेगी
शारीरिक परीक्षा के बाद चयन सूची बनाने का काम शुरू होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की पदस्थापना तय समय सीमा में की जाएगी। विभाग का कहना है कि पूरी कोशिश की जा रही है कि प्रक्रिया में देरी न हो।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। पुलिस बैंड में भी सैकड़ों पद निकलने से संगीत में रुचि रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा। कुल मिलाकर यह भर्ती प्रक्रिया राज्य में रोजगार के बड़े अवसर के तौर पर देखी जा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MPPSC और ESB के जरिए होगी 85 हजार पदों पर भर्ती, प्रमोशन से खाली हुई सीटें भरेगी मोहन सरकार
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में 48 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, शिक्षकों के प्रमोशन के बाद खुलेगा रास्ता
MP के 9 मेडिकल कॉलेजों को निजी हाथों में देने के फैसले पर सरकार का यू-टर्न, खुद ही करेगी संचालन
तय हुआ MP TET परीक्षा का पैटर्न: ढाई घंटे में हल करने होंगे 150 प्रश्न, MCQ आधारित होगी परीक्षा
MP के 4 हजार मेडिकल टीचर आंदोलन की राह पर: 8 दिसंबर को विधानसभा तक मार्च, 14 से प्रदेशभर में आंदोलन
By Sandeep Kumar
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
By Mukesh Sharma
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
By Jageshwar Prasad
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
पैसों की कमी अब पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा: एमपी में मेधावी छात्रों की कॉलेज पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
By Arohi Raj
Nursing Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की 6066 सीटें खाली, एडमिशन के लिए फिर खुला रास्ता, अब इन छात्रों को भी मिलेगा मौका
By Umeshwari Baghel