एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला

Amresh Kushwaha | Oct 17, 2026, 09:48 IST
Share
MP पुलिस भर्ती बोर्ड पर बड़ा अपडेट!
MP पुलिस भर्ती बोर्ड पर बड़ा अपडेट!

मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन को लेकर अभी चार अहम सवालों पर फैसला होना बाकी है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि भर्ती में पहले लिखित परीक्षा होगी या फिजिकल टेस्ट। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल 22 और 23 अक्टूबर को बोर्ड के ड्राफ्ट की समीक्षा कर सकते हैं। इसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट में भेजा जाएगा।

बोर्ड में कहां फंसा पेंच

मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की तैयारी अंतिम दौर में है। लेकिन पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच भी बना हुआ है। चार अहम सवालों पर अब तक फैसला नहीं हो सका है।

पहला सवाल परीक्षा के क्रम का है। लिखित परीक्षा पहले होगी या फिजिकल टेस्ट। दूसरा सवाल बोर्ड के दर्जे का है। बोर्ड स्वतंत्र रहेगा या गृह विभाग के अधीन काम करेगा।

तीसरा सवाल भर्ती के दायरे का है। क्या बोर्ड सिर्फ पुलिस की भर्ती करेगा। या दूसरे वर्दीधारी विभाग भी इसमें शामिल होंगे। चौथा सवाल सबसे अहम है। पुलिस भर्ती बोर्ड का चेयरमैन कौन बनेगा।

विकल्प तय, फैसला बाकी

गृह विभाग ने इन मुद्दों पर कुछ विकल्प तय किए हैं। वहीं, अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। मंथन अब भी चल रहा है।

मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल 22-23 अक्टूबर को ड्राफ्ट की समीक्षा कर सकते हैं। इसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट में भेजने की तैयारी है। यानी समीक्षा के बाद ही मामला कैबिनेट पहुंचेगा।

MP Police Bharti 2026: 2.25 लाख उम्मीदवार घटे, 7500 पदों के लिए 7.51 लाख आवेदन, परीक्षा 19 नवंबर से | MP Police Bharti 2026: 2.25 Lakh Candidates Reduced, 7.51 Lakh Applications for 7500 Posts, Exam from November 19
एमपी पुलिस भर्ती में चौंकाने वाले आंकड़े! पिछले साल के मुकाबले 2.25 लाख आवेदन घटे, जानें क्या है वजह
08 Oct 2026 ,
By Manya Jain
MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती में इस बार आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कम हुई है। साल 2025 में 7500 पदों के लिए 9.76 लाख आवेदन आए थे। वहीं 2026 में इतने ही पदों के लिए करीब 7.51 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। यानी पिछले साल के मुकाबले इस बार करीब 2.25 लाख आवेदन कम आए हैं। परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी।

सीएम के ऐलान से अब तक का सफर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 अगस्त 2025 को बोर्ड बनाने की घोषणा की थी। ऐलान को एक साल से ज्यादा हो चुका है। MP police recruitment board अब तक बन नहीं पाया है।

फिलहाल पुलिस भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के जरिए होती है। ईएसबी (ESB – Employees Selection Board) ही परीक्षा कराता है।

अपर मुख्य सचिव का बयान

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने प्रक्रिया की स्थिति बताई।

पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की प्रक्रिया लगभग तैयार हो चुकी है।
By: - संजय शुक्ला, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग
अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला के मुताबिक तैयारी पूरी होने को है। लेकिन चार सवालों पर अंतिम फैसला बाकी है।

चल रही भर्तियों पर क्या असर पड़ सकता है

ईएसबी के कैलेंडर में पुलिस की दो बड़ी भर्तियां शामिल हैं। पहली 7500 आरक्षक पदों की है। दूसरी 1000 आरक्षक चालक पदों की है। बोर्ड का गठन पहले हो गया तो इन परीक्षाओं की व्यवस्था बदल सकती है।

7500 आरक्षक भर्ती परीक्षा का आवेदन 22 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक चला था। इनमें विशेष सशस्त्र बल (SAF) के 700 पद हैं। जिला पुलिस बल के 6800 पद हैं। लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से ऑनलाइन होगी। इसके लिए 13 शहरों में केंद्र बनेंगे।

आवेदनों की संख्या इस बार घटी है। MP police constable recruitment में करीब साल लाख 51 हजार आवेदन आए हैं। वहीं, 2025 में यह संख्या करीब नौ लाख 76 हजार थी। पदों की संख्या दोनों साल बराबर रही।

आरक्षक चालक के 1000 पदों के आवेदन 15 से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे। इनमें 200 पद एसएएफ और 800 पद जिला पुलिस बल के हैं। ये पद सिर्फ पुरुषों के लिए हैं। परीक्षा 4 जनवरी 2027 से संभावित है।

एमपी पुलिस भर्ती 2026: 1000 आरक्षक चालक पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, शुल्क और परीक्षा तिथि | MP Police Recruitment 2026: Applications Open for 1000 Constable Driver Posts, Know Eligibility, Fees, and Exam Date
एमपी पुलिस में शामिल होने का गोल्डन चांस, आरक्षक चालक के एक हजार पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन शुरू
07 Oct 2026 ,
By Manya Jain
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने आरक्षक चालक भर्ती 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। यह एमपी पुलिस भर्ती (MP Police Bharti) 1000 पदों की है और सिर्फ पुरुषों के लिए है। एसएएफ में 200 और जिला पुलिस बल में 800 पद हैं। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। एमपी में सरकारी नौकरी (MP Govt Jobs) चाहने वाले 29 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

उम्मीदवारों के लिए क्यों अहम है यह फैसला

इस बार साल लाख 51 हजार उम्मीदवारों ने आरक्षक पदों के लिए आवेदन किया है। उनके लिए परीक्षा का क्रम मायने रखता है। लिखित पहले हो या फिजिकल, तैयारी की रणनीति इसी से बदलती है।

MP police bharti 2026 के उम्मीदवारों की नजर इसी फैसले पर है। गृह विभाग ने अब तक क्रम तय नहीं किया है। बोर्ड बना तो उसका असर परीक्षा की व्यवस्था पर दिख सकता है।

अब आगे क्या होगा

सबसे पहले 22-23 अक्टूबर को ड्राफ्ट की समीक्षा होने की संभावना है। उसके बाद प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही बोर्ड का स्वरूप साफ होगा।

चार सवालों के जवाब अंतिम निर्णय के बाद ही मिलेंगे। चेयरमैन कौन होगा, यह भी तभी साफ होगा। अभी एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड का फैसला लंबित है। इसी वजह से 22-23 अक्टूबर की समीक्षा पर सबकी नजर रहेगी।
Tags:
  • saf
  • employees selection board
  • मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल
  • पुलिस भर्ती बोर्ड
  • पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की तैयारी
  • MP police recruitment board
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • MP police constable recruitment
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

By VINAY VERMA

CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे
70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर

By Sourabh Bhatnagar

70 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत! रिटायरमेंट से 4 साल पहले होगी वेतन-पेंशन की जांच, समय पर गड़बड़ी होगी दूर
GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान

By Amresh Kushwaha

GAD के एक आदेश से छात्रों की मुश्किलें बढ़ीं, कई कॉलेजों की फीस तय नहीं, काउंसलिंग में हो रही परेशान
News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल

By Harish Divekar

News Strike : MP में गांव अंधेरे में, जयविलास पैलेस के मीटरों पर सवाल, बिजली संकट की पूरी पड़ताल
पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन

By Neel Tiwari

पहले पास, फिर फेल! रिजल्ट की उलझन में फंसे छात्र, देर रात तक चलता रहा RDVV में प्रदर्शन
27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर दायर SLP में स्टे या अंतरिम राहत की मांग नहीं होने का दावा, OBC वर्ग के अधिवक्ताओं ने ही उठाए सवाल