राज्य पुलिस सेवा के चार अफसर बने IPS, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Ramanand Tiwari | Dec 24, 2025, 19:41 IST
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में चार अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। गृह मंत्रालय ने विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को IPS कैडर प्रदान किया। इन अधिकारियों को एक साल की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव हुआ है। राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर अवॉर्ड किया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2024 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) के आधार पर हुई है।



गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

बुधवार को गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी को IPS कैडर प्रदान किया गया है। ये सभी अधिकारी अब आधिकारिक रूप से भारतीय पुलिस सेवा में शामिल माने जाएंगे।



officers promoted


ये खबर भी पढ़ें...



पेनाल्टी लगने के बाद भी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी संकट गहराया, आधे पद खाली फिर भी डॉक्टरों के प्रमोशन पर ब्रेक



एक साल की परिवीक्षा पर रहेंगे

कैडर अवॉर्ड के बाद इन चारों अधिकारियों को एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा। इस दौरान उनके कार्य और आचरण का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें पूर्ण IPS दर्जा मिलेगा।



21 नवंबर को हुई थी DPC की बैठक

इन पदोन्नतियों के लिए 21 नवंबर 2024 को DPC की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राज्य पुलिस सेवा के 1997 और 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया। कौन किस बैच से हैं? जानिए पूरा प्रोफाइल विक्रांत मुरब 1997 बैच के अधिकारी हैं। जबकि सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी 1998 बैच से ताल्लुक रखते हैं। DPC बैठक के करीब एक महीने बाद अब इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है।



ये खबरें भी पढ़ें...



न्यू ईयर पर घर पर ही मनाएं दारू पार्टी, सरकार दे रही 500 रुपए में लाइसेंस



CAT 2025 Result जारी, भोपाल के आकाशदीप गोयल ने स्कोर किए 99.67 पर्सेंट, कोचिंग बिना की तैयारी



पहले भी हुई थी बैठक

इससे पहले 12 सितंबर को भी IPS प्रमोशन को लेकर DPC की बैठक हुई थी। हालांकि, प्रशासनिक कारणों और नोटिफिकेशन में देरी के चलते उस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था।



वरिष्ठता सूची के टॉप नाम प्रमोशन से बाहर क्यों?

वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर सीताराम ससत्या और अमृत मीणा के नाम थे, लेकिन ससत्या विभागीय जांच के कारण प्रमोशन से वंचित रह गए, जबकि अमृत मीणा का मामला जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति के चलते अटका हुआ है।



ये खबर भी पढ़ें...



दोबारा हाईकोर्ट पहुंचेगा एमपी में अवैध फीस वसूली का मामला, पुराने आदेश से आहत पेरेंट्स एसोसिएशन ने की तैयारी



15 नामों पर विचार, चार को मिली मंजूरी

DPC के दौरान कुल 15 अधिकारियों के नामों पर विचार किया गया था। इनमें निमिषा पांडेय, राजेश कुमार मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सव्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर जैसे नाम शामिल थे।



लंबे इंतजार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार मध्यप्रदेश पुलिस को चार नए IPS अधिकारी मिले हैं। यह फैसला न केवल अफसरों के करियर के लिए अहम है, बल्कि पुलिस प्रशासन में नेतृत्व और अनुभव को भी मजबूती देगा।





Tags:
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • ips
  • DPC
  • State Police Service
  • भारतीय पुलिस सेवा