एमपी SI और सिपाही भर्ती में आयुसीमा गणना का नियम GAD के नोटिफिकेशन से अलग, हजारों प्रभावित
Sanjay Gupta | Sept 11, 2026, 13:47 IST
mp police si constable recruitment age limit
एमपी पुलिस के लिए ईएसबी ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर और सिपाही/आरक्षक भर्ती के कुल 8 हजार पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती में भी उम्र की गणना को लेकर पेंच फंस गया है। इससे हजारों उम्मीदवारों की मुश्किल बढ़ सकती है।
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार दूसरे साल एसआई (सब इंस्पेक्टर) और सिपाही/आरक्षक की भर्ती निकली है। एसआई के 511 और सिपाही के 7500 पदों पर भर्ती होनी है। इतनी बड़ी भर्ती आने के बावजूद प्रदेश के कई युवा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह आयु सीमा तय करने का तरीका है। खास बात यह है कि सिपाही भर्ती में हर साल करीब 10 लाख युवा आवेदन करते हैं।
इस भर्ती में उम्र सीमा (Age Limit) की गिनती की तारीख दोनों पदों के लिए अलग-अलग रखी गई है:
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के 2013 के सर्कुलर और एमपी कनिष्ठ सेवा भर्ती नियमों के अनुसार, किसी भी भर्ती में उम्र की गिनती उसी साल की 1 जनवरी से होनी चाहिए जिस साल वैकेंसी निकली है।
इस नियम के हिसाब से, एसआई और सिपाही भर्ती में भी उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 से की जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा न करके, अभ्यर्थियों की उम्र सितंबर और अक्टूबर 2026 के हिसाब से गिनी जा रही है, जो कि तय नियमों के अलग है। उम्र की गिनती जनवरी के बजाय सितंबर और अक्टूबर से करने की वजह से राज्य के हजारों युवा ओवरएज हो रहे हैं और परीक्षा देने से बाहर हो रहे हैं।
अगर उम्र की गिनती नियम के मुताबिक 1 जनवरी से की जाती, तो अभ्यर्थियों को करीब 9 महीने का फायदा मिल जाता और हजारों युवा इस परीक्षा के लिए पात्र हो जाते। उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, मप्र जीएडीऔर ईएसबी में ज्ञापन देकर भर्ती विज्ञापन में बदलाव की मांग की है। उनका कहना है कि एमपीपीएससी की हर भर्ती में उम्र या पात्रता की गिनती 1 जनवरी से ही की जाती है। यही नहीं, खुद ईएसबी ने भी इससे पहले हुई वनरक्षक, जेल प्रहरी और आबकारी आरक्षक जैसी भर्तियों में 1 जनवरी वाला नियम ही लागू किया था।
![d227b8b3-89a]()
![b46b1536-7a3]()
![8da00aee-368]()
![db764584-481]()
ईएसबी की सिपाही भर्ती के बाद अब सूबेदार, ASI भर्ती में Z और T फॉर्मूले ने किया खेला
MP पुलिस सिपाही भर्ती में 0.34 अंक से चूका अभ्यर्थी, HC के आंसर की जांच के आदेश
ESB सिपाही भर्ती रिजल्ट में Z और T फॉर्मूले की गुत्थी से कैसे कम हो गए उम्मीदवारों के अंक
एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, HC ने प्री को माना सिर्फ स्क्रीनिंग
क्या नियम लगाया गया है
- सब-इंस्पेक्टर (SI): आपकी उम्र कितनी है, यह 23 सितंबर 2026 (फॉर्म भरने की आखिरी तारीख) के हिसाब से तय किया जाएगा।
- सिपाही (Constable): आपकी उम्र 6 अक्टूबर 2026 (फॉर्म भरने की आखिरी तारीख) के हिसाब से गिनी जाएगी।
29741aee-18b
क्या है जीएडी का नियम
इस नियम के हिसाब से, एसआई और सिपाही भर्ती में भी उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 से की जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा न करके, अभ्यर्थियों की उम्र सितंबर और अक्टूबर 2026 के हिसाब से गिनी जा रही है, जो कि तय नियमों के अलग है।
क्या हो रहा है इसका असर
अगर उम्र की गिनती नियम के मुताबिक 1 जनवरी से की जाती, तो अभ्यर्थियों को करीब 9 महीने का फायदा मिल जाता और हजारों युवा इस परीक्षा के लिए पात्र हो जाते।
पीएससी भी इसी नियम से करता है, अन्य परीक्षा में भी
खबर से जुड़े दस्तावेज यहां पढ़ें...
d227b8b3-89a
b46b1536-7a3
8da00aee-368
db764584-481
ये खबरें भी पढ़ें...
MP पुलिस सिपाही भर्ती में 0.34 अंक से चूका अभ्यर्थी, HC के आंसर की जांच के आदेश
ESB सिपाही भर्ती रिजल्ट में Z और T फॉर्मूले की गुत्थी से कैसे कम हो गए उम्मीदवारों के अंक
एमपी पुलिस एसआई भर्ती: हॉरिजॉन्टल कटऑफ की मांग खारिज, HC ने प्री को माना सिर्फ स्क्रीनिंग
भजनलाल शर्मा का आज जयपुर और चित्तौड़गढ़ का करेंगे दौरा, जनसेवा यात्रा कार्यक्रम में लेंगे भाग
By Ashish Bhardwaj
मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी तीन हजार करोड़ का कर्ज, पूंजीगत व्यय और बुनियादी विकास पर होगा खर्च!
By Aman Vaishnav
धरने की धमकी देने वाले विधायक कालू सिंह तलब; सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई फटकार, वीडियो जारी कर मांगनी पड़ी माफी
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश में फरार आरोपी की जेब तक पहुंचेगी पुलिस, पर क्या संपत्ति तलाशने का सिस्टम तैयार?
By Ramanand Tiwari
सीएम मोहन यादव का दौरा: उज्जैन में कलश यात्रा से लेकर सागर में चीता रिलीज तक, देखें पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
By Aman Vaishnav
Weather Update: MP-CG में अभी नहीं थमेगी बारिश, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा ठंड
By Amresh Kushwaha
Weather Update: MP-CG में अभी नहीं थमेगी बारिश, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बढ़ाएगा ठंड
By Amresh Kushwaha