सीएम मोहन यादव ने शिक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र, लेकिन 10 हजार शिक्षकों को जॉइनिंग नहीं मिली, ये है कारण
Sanjay Gupta | Aug 11, 2026, 14:16 IST
mp-primary-teacher-joining-delay
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के मौके पर प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए थे। इसके बाद भी करीब 10 हजार शिक्षकों को अभी तक स्कूल में जॉइनिंग नहीं मिली है। इसकी बड़ी वजह सामने आई है।
मध्यप्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 में 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों का चयन हुआ है। इन शिक्षकों को 29 जुलाई को उज्जैन में हुए सांदीपनि अलंकरण समारोह में नियुक्ति पत्र भी दिए गए। हालांकि, अभी तक इन्हें स्कूल में असली जॉइनिंग नहीं मिली है। वास्तविक नियुक्ति तब मानी जाती है, जब शिक्षक को किसी स्कूल में पदस्थ किया जाता है।
सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम में शिक्षकों (primary teacher recruitment controversy) को जो नियुक्ति पत्र दिए गए थे, वे सिर्फ जिला आवंटन पत्र थे। यानी अभी उन्हें केवल जिला बताया गया है, किसी स्कूल में पदस्थ नहीं किया गया है। इसी वजह से उनकी वास्तविक जॉइनिंग अभी नहीं हो पाई है।
इस मामले (प्राथमिक शिक्षक भर्ती एमपी) में द सूत्र ने स्कूल शिक्षा आयुक्त आईएएस अभिषेक सिंह से बात की। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की मांग पर ही जिला बदलने का विकल्प दिया गया है। कई शिक्षक चाहते थे कि आपसी सहमति से उनका जिला बदला जा सके।
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक विकल्प दिया है। अगर दो चयनित शिक्षक (primary teacher recruitment in mp) आपस में जिला बदलने के लिए तैयार हैं तो वे आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रक्रिया के चलते अभी तक स्कूलों का आवंटन और जॉइनिंग नहीं दी गई है।
इस मामले में आयुक्त सिंह ने आगे की भी प्रक्रिया की स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि आपसी समझ (प्राथमिक शिक्षक भर्ती मध्यप्रदेश) से जिला बदलने का आवेदन पूरा होने के बाद स्कूल आवंटन की प्रक्रिया होगी। यह 15 अगस्त के बाद शुरू कर दी जाएगी। इसमें विभाग भी प्रक्रिया जल्द करने की तैयारी कर रहा है।
एमपी शिक्षक भर्ती 2025: नियम बदलने से 800 शिक्षकों की नियुक्ति अटकी
कृषि शिक्षक भर्ती: बीएड और टीईटी हुआ अनिवार्य, नए नियम से 90 फीसदी छात्र बाहर
अब एक साथ नहीं होंगी शिक्षक और पुलिस भर्ती परीक्षा, सरकार ने बदली तारीख
MP Teacher Bharti: जल्द शुरू होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने #गुरु_पूर्णिमा के अवसर पर #उज्जैन में आयोजित 'सांदीपनि अलंकरण समारोह' में प्रदेश के नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh@JansamparkMP @udaypratapmp @PROJS_Ujjain #SchoolMP pic.twitter.com/HddSK1dqhk
— School Education Department, MP (@schooledump) July 29, 2026
अभी क्या नियुक्ति मिली
यह है शाला नहीं मिलने का कारण
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक विकल्प दिया है। अगर दो चयनित शिक्षक (primary teacher recruitment in mp) आपस में जिला बदलने के लिए तैयार हैं तो वे आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रक्रिया के चलते अभी तक स्कूलों का आवंटन और जॉइनिंग नहीं दी गई है।
कब मिलेगी फिर जॉइनिंग
FAQ
- मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 में चयनित शिक्षकों को जॉइनिंग क्यों नहीं मिली है?
मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 में चयनित शिक्षकों को अभी स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। फिलहाल उन्हें सिर्फ जिला आवंटन पत्र दिया गया है, इसलिए स्कूल में जॉइनिंग नहीं हो पाई है। - मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 के शिक्षकों को स्कूल कब तक आवंटित किए जाएंगे?
शिक्षकों को जिला बदलने के विकल्प की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्कूल आवंटन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, यह प्रक्रिया 15 अगस्त के बाद शुरू होने की संभावना है।
ये खबरें भी पढ़ें...
कृषि शिक्षक भर्ती: बीएड और टीईटी हुआ अनिवार्य, नए नियम से 90 फीसदी छात्र बाहर
अब एक साथ नहीं होंगी शिक्षक और पुलिस भर्ती परीक्षा, सरकार ने बदली तारीख
MP Teacher Bharti: जल्द शुरू होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA