प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अब दो चरणों में साबित करनी होगी योग्यता
Dolly patil | Sept 27, 2024, 12:22 IST
प्राथमिक शिक्षक भर्ती
सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अब दो बार पात्रता साबित करनी होगी। वर्ग 3 की पात्रता परीक्षा 10 नवंबर से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक ( Primary Teacher ) बनने के लिए उम्मीदवारों को अब दो चरणों में अपनी योग्यता साबित करनी होगी। ये वर्ग 3 यानी प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( Primary Teacher Recruitment ) में यह पहली बार हो रहा है जब उम्मीदवार को पहले पात्रता परीक्षा ( Eligibility Test ) और फिर चयन परीक्षा ( Selection Exam ) पास करना होगा। यह व्यवस्था पहले वर्ग 1 यानी उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती ( Higher Secondary Teacher Recruitment ) में 2023 में लागू की गई थी।
कर्मचारी चयन मंडल ( Employee Selection Board ) ने प्राथमिक शिक्षक ( वर्ग 3 ) पात्रता परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन ( Amendments ) 20 अक्टूबर तक किए जा सकते हैं। आरक्षित श्रेणी ( Reserved Category ) के मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के मूल निवासी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 250 रुपए और अनारक्षित श्रेणी ( Unreserved Category ) के उम्मीदवारों को 500 रुपए देना होगा।
पात्रता परीक्षा 10 नवंबर से प्रारंभ होगी और दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से 11.30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
![thesootr links मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें]()
परीक्षा केंद्र ( Examination Centers ) भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सीधी, सतना और उज्जैन में स्थापित किए गए हैं।
वर्ग 3 यानी प्राथमिक शिक्षक के वे उम्मीदवार जिन्होंने 2020 में पात्रता परीक्षा पास कर ली है, उन्हें 2024 की पात्रता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। ESB ने स्पष्ट किया है कि पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन है और जब भी विभाग नई भर्ती जारी करेगा, तब ये उम्मीदवार चयन परीक्षा के लिए योग्य होंगे।
2020 की प्राथमिक शिक्षक भर्ती ( Primary Teacher Recruitment 2020 ) अभी भी विवादों में है। 2022 में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी 2400 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Appointment Letters) नहीं मिल सके हैं, जिनकी च्वाइस फिलिंग और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन पहले ही हो चुकी थी। इनमें से अब 1200 योग्य उम्मीदवार बचे हैं जिन्हें अभी तक नियुक्ति नहीं मिली।
प्राथमिक शिक्षक उत्तीर्ण संघ ( Primary Teacher Pass Association ) के संयोजक मंगल सिंह का कहना है कि इन योग्य उम्मीदवारों को छोड़कर नई भर्ती निकालना सरकार की गलती है।
आवेदन की प्रक्रिया
परीक्षा की तारीख और समय
thesootr links मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कहा कहा होगा पेपर
पात्रता परीक्षा से छूट
पुराने विवाद और नई भर्ती
प्राथमिक शिक्षक उत्तीर्ण संघ ( Primary Teacher Pass Association ) के संयोजक मंगल सिंह का कहना है कि इन योग्य उम्मीदवारों को छोड़कर नई भर्ती निकालना सरकार की गलती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava