एमपी पीडब्ल्यूडी में इंजीनियर्स का टोटा, 1680 पदों की कमी के बीच 184 और कर्मचारी होंगे रिटायर

Aman Vaishnav | May 03, 2026, 09:24 IST
Share
mp pwd department sub engineer shortage retirement
mp pwd department sub engineer shortage retirement

मध्य प्रदेश PWD विभाग में इस साल 165 सब इंजीनियर समेत 184 लोग रिटायर हो रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि विभाग पहले से ही 1680 इंजीनियरों की कमी झेल रहा है।

मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (PWD) में इन दिनों हालात थोड़े चिंताजनक नजर आ रहे हैं। एक तरफ प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ विभाग के पास इन कामों को पूरा करने के लिए स्टाफ की भारी कमी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल विभाग से कुल सौ से ज्यादा कर्मचारी अपनी सेवाओं से रिटायर होने वाले हैं।

सबसे ज्यादा असर सब इंजीनियर के पदों पर पड़ने वाला है। विभाग में पहले से ही इंजीनियरों की कमी है। अब इतने बड़े पैमाने पर रिटायरमेंट होने से सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है।

184 कर्मचारी हो रहे सेवानिवृत्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग (PWD) में इस साल कुल 184 कर्मचारी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनमें 165 सब इंजीनियर, छह आर्किटेक्ट और 13 लिपिक स्टाफ शामिल हैं। यह तब है जब विभाग में पहले से ही 1680 सब इंजीनियर की जरूरत है।

c13da7e2-303
c13da7e2-303

नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मंजूर

हालांकि विभाग ने 293 नए पदों पर भर्ती का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है, लेकिन भर्ती प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है। वहीं अप्रैल में विभाग में 225 इंजीनियरों के इंटरव्यू होने थे लेकिन वो भी नहीं हो पाए हैं।

फिलहाल विभाग में 1076 सब इंजीनियर काम कर रहे हैं। इनमें से 250 के पास एसडीओ का चार्ज है और बाकी 774 ही कार्यरत हैं।

किस महीने कितने इंजीनियर रिटायर्ड होंगे

इस साल 165 सब इंजीनियर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इनमें से जनवरी से अप्रैल तक 38 इंजीनियर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मई में नौ, जून में 25, जुलाई में 32, अगस्त में 12, सितंबर में 12, अक्टूबर में सात, नवंबर में 10 और दिसंबर में 20 सब इंजीनियर सेवानिवृत्त होंगे। इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शामिल हैं।

a4d73f9b-082
a4d73f9b-082

सब इंजीनियरों को सौंप रहे प्रभार

विभाग में लगभग 200 असिस्टेंट भी अपने मूल पदों पर काम कर रहे हैं। नियमों के अनुसार जब भी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर का पद खाली होता है, तो असिस्टेंट इंजीनियर को उसका प्रभार दिया जाना चाहिए। विभाग में महत्वपूर्ण पदों को रिक्त छोड़कर सब इंजीनियरों को प्रभार सौंपा जा रहा है।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश PWD में इस साल कुल कितने लोग रिटायर हो रहे हैं?
    इस साल विभाग के कुल 184 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, जिनमें 165 सब इंजीनियर, 6 आर्किटेक्ट और 13 लिपिक शामिल हैं।
  2. मध्य प्रदेश PWD विभाग में वर्तमान में सब इंजीनियरों की कितनी कमी है?
    विभाग में कुल 1680 सब इंजीनियरों की जरूरत है। फिलहाल 1076 तैनात हैं, जिनमें से केवल 774 ही फील्ड पर कार्यरत हैं क्योंकि बाकी 250 के पास एसडीओ का प्रभार है।
ये खबरें भी पढ़िए...

PWD में दोहरा एक्शन का खेल? 3 इंजीनियर सस्पेंड, पुराने मामलों में अब भी नरमी पर सवाल

PWD में एक्शन का खेल: जांच पहले, सूचना बाद में… फिर नोटिस देकर फाइल बंद?

एमपी न्यूज: खाद के सैंपल फेल, कृषि विभाग ने इफको DAP मिला नॉन स्टैंडर्ड की बिक्री पर लगाई रोक

मध्यप्रदेश न्यूज: उज्जैन का मास्टर स्ट्रोक,टेंपल बॉन्ड से चमकेगी बाबा महाकाल की नगरी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • PWD
  • इंजीनियर
  • सब इंजीनियर
  • असिस्टेंट इंजीनियर
  • मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग