ASI को खींच-खींचकर पीटा, बाल पकड़कर घसीटा, जानें क्या है मामला
Ravi Singh | Nov 06, 2024, 20:46 IST
the Indian police
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चार युवकों ने एक एएसआई के साथ मारपीट की। युवकों ने एएसआई का पर्स छीन लिया और उसका मोबाइल जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चार युवकों ने एक एएसआई के साथ मारपीट की। युवकों ने एएसआई का पर्स छीन लिया और उसका मोबाइल जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना राजगढ़ जिला अस्पताल की बताई जा रही है।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अमर सिंह धारवे के साथ चार युवक बदसलूकी कर रहे थे। वहां अस्पताल चौकी पर बैठे एएसआई जैल सिंह ने युवकों को ऐसा करने से रोका। इससे नाराज युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वे एएसआई की पिटाई करते हुए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजगढ़ के चारों युवक एएसआई के बाल खींचकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। इसके बाद उसे लॉबी में घसीटते हुए ले जा रहे हैं। फिर उसका सिर टेबल पर पटक रहे हैं। आरोप है कि युवकों ने एएसआई का पर्स भी छीन लिया। वहीं, उसका मोबाइल जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।
मारपीट की यह घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चारों आरोपी एएसआई की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। विवाद के बाद अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने बीच-बचाव किया। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई जैल सिंह की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट व लूट का मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
राजगढ़ जिला अस्पताल में एएसआई पर युवकों ने किया हमला, आरोपी गिरफ्तार#Rajgarh #Hospital #ASI #ViralVideo #News #TheSootr @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/wgC3p7Bxw1
— TheSootr (@TheSootr) November 6, 2024
एएसआई का पर्स भी छीना
आरोपियों को किया गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman