MP NEWS : गर्भवती बहू की हत्या, पुलिस ने जलती चिता बुझाकर निकाला अधजला शव, मायके वालों को देख भाग निकले ससुराल वाले
Vikram Jain | Jul 23, 2024, 14:07 IST
MP Rajgarh pregnant daughterinlaw murder and burning dead body case
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ससुराल वालों ने गर्भवती बहू की जान ले ली। साथ ही गुपचुप तरीके से शव को जला दिया। मायके वाले और पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले जलती चिता छोड़कर भाग गए।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल वालों ने गर्भवती बहू के हाथ-पैर काटकर हत्या कर दी गई। फिर शव को गुपचुप तरीके से जला दिया। इस दौरान गांव के ही व्यक्ति ने महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग पुलिस के साथ श्मशान घाट पहुंचे तो ससुराल वाले जलती चिता छोड़कर भाग गए।
इसके बाद मायके वालों ने पास ही बह रहे नाले के पानी से चिता को बुझाया और महिला का अधजला शव बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने आधे जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई।
पूरा मामला कालीपीठ थाना क्षेत्र के टांडी खुर्द गांव का है। यहां रहने वाले मिथुन तंवर के साथ लक्ष्मणपुरा निवासी रीना तंवर (23) की शादी 5 साल पहले हुई थी। इनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। रीना अभी 4 महीने की गर्भवती थी।
सोमवार को दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू रीना को हाथ-पैर काटकर मौत के घाट उतार दिया। और चुपचाप से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने रीना के पिता को हत्या की सूचना दी। महिला के पिता रामप्रसाद सीधे कालीपीठ थाने पहुंचे और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बहू जलती चिता छोड़कर ससुराल वाले भाग गए। रीना का शव 80 फीसद से अधिक जल चुका था।
ये खबर भी पढ़ें... MP को मेडल दिलाने वाली शालिनी पर दो साल का बैन, डोपिंग टेस्ट में फेल, छिन जाएगा मेडल
रीना के पिता रामप्रसाद तंवर ने पुलिस को बताया कि बेटी के ससुराल वाले उससे पैसों की डिमांड कर रहे थे। इसे लेकर परेशान किया जा रहा था। कालीपीठ थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस टीम ने पहुंचकर शव बरामद किया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद मायके वालों ने पास ही बह रहे नाले के पानी से चिता को बुझाया और महिला का अधजला शव बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने आधे जले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी मच गई।
जानें पूरा मामला
सोमवार को दहेज लोभी ससुराल वालों ने बहू रीना को हाथ-पैर काटकर मौत के घाट उतार दिया। और चुपचाप से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार ने रीना के पिता को हत्या की सूचना दी। महिला के पिता रामप्रसाद सीधे कालीपीठ थाने पहुंचे और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बहू जलती चिता छोड़कर ससुराल वाले भाग गए। रीना का शव 80 फीसद से अधिक जल चुका था।
ये खबर भी पढ़ें... MP को मेडल दिलाने वाली शालिनी पर दो साल का बैन, डोपिंग टेस्ट में फेल, छिन जाएगा मेडल
रीना के पिता ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA