संभाग में जाकर अफसर करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा, सीएम ने 8 ACS और 2 PS को सौंपी जिम्मेदारी

Manish Kumar | Aug 07, 2025, 19:44 IST
Share
MP-review-development-works-acs-ps-monitoring
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश सरकार ने 8 अपर मुख्य सचिव और 2 प्रमुख सचिव को प्रदेश के विभिन्न संभागों में विकास कार्यों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी है। इन अधिकारियों को संभागीय बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा और विकास कार्यों की सख्त मॉनिटरिंग करनी होगी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव विकास कार्यों की मॉनिटरिंग को लेकर अब सख्त रूख अपना रहे हैं। इसी कड़ी में अब 8 अपर मुख्य सचिव (ACS) और 2 प्रमुख सचिव (PS) स्तर के अधिकारी संभाग में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसे लेकर मध्यप्रदेश शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी किए गए आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को संभागों में विकास कार्यों की समीक्षा और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सीएम की संभागीय बैठकों में उनकी मौजूदगी अनिवार्य होगी।

ये भी पढ़ें... एमपी में अब घर बैठे मरीजों को मिलेगा ई-संजीवनी सेवा के जरिए ऑनलाइन इलाज, जानिए कैसे

इन अधिकारियों को दी गई इन संभागों की जिम्मेदारी...

अधिकारी का नामपदसंभाग
डॉ. राजेश राजौराअपर मुख्य सचिवउज्जैन
अशोक बर्णवालअपर मुख्य सचिवग्वालियर
मनु श्रीवास्तवअपर मुख्य सचिवचम्बल
संजय दुबेअपर मुख्य सचिवजबलपुर
नीरज मंडलोईअपर मुख्य सचिवनर्मदापुरम
अनुपम राजनअपर मुख्य सचिवइंदौर
संजय कुमार शुक्लअपर मुख्य सचिवभोपाल
रश्मि अरूण शमीअपर मुख्य सचिवरीवा
दीपाली रस्तोगीप्रमुख सचिवसागर
शिवशेखर शुक्लाप्रमुख सचिवशहडोल
यह कदम प्रदेश में विकास कार्यों की बेहतर निगरानी और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से पालन करते हुए, मुख्यमंत्री द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करना होगा।

मुख्य सचिव को देनी होगी ये जानकारी

आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को संभागीय स्तर पर सीएम की मीटिंग के निर्देशों को लागू कराना होगा। इसके साथ ही अगर जिले से संबंधित कोई मामला राज्य स्तर के विभागों के बीच कॉर्डिनेशन से जुड़ा हो, तो संबंधित विभागों संग मिलकर उसका समाधान करना होगा। साथ ही इस बारे में मुख्य सचिव को जानकारी देनी होगी।

ये भी पढ़ें... एमपी कैबिनेट : सरकारी जमीन पर खुलेंगे BJP ऑफिस, जबलपुर में बनेगा 100 बिस्तरों का ESICअस्पताल

हर दो महीने में करना होगा जिलों का दौरा

हर दो महीने में कम से कम एक बार संभाग के जिले का दौरा करना होगा और हर महीने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा करनी होगी।

करनी होगी इन प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग

सीएम के दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना भी इन अफसरों की जिम्मेदारी में शामिल होगा। साथ ही इन संभागों के जिलों में जिन प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनकी निगरानी और निरीक्षण करना होगा।

ये भी पढ़ें... मुख्य सचिव अनुराग जैन की सख्ती, ACS-PS से मांगा मार्च 2026 तक का एक्शन प्लान

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

समीक्षा बैठक

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • अपर मुख्य सचिव
  • प्रमुख सचिव
  • समीक्षा बैठक
  • डॉ. राजेश राजौरा
  • संभागीय बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा