एमपी के इस मंदिर में दर्शन मात्र से टलती है अकाल मृत्यु, जानें महामृत्युंजय मंदिर का रहस्य

Kaushiki | Feb 15, 2026, 11:20 IST
Share
mandir
mandir

रीवा के महामृत्युंजय मंदिर में 1001 छिद्रों वाला अनोखा सफेद शिवलिंग है। यहां दर्शन और पूजन से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है और असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है...

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भगवान भोलेनाथ का एक ऐसा शिवालय है, जिसकी महिमा पूरे संसार में निराली है। रीवा किला परिसर के भीतर स्थित महामृत्युंजय मंदिर अपनी अद्भुत बनावट और आध्यात्मिक शक्ति के लिए जाना जाता है।

यहां विराजमान शिवलिंग विश्व का एकमात्र ऐसा शिवलिंग है, जिसमें 1001 छिद्र बने हुए हैं। मान्यताओं के मुताबिक, इस स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन मात्र से ही मनुष्य की अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

ये मंदिर सोलहवीं शताब्दी में बघेल राजाओं द्वारा बनवाया गया था। महाशिवरात्रि से लेकर शिव पूजा तक, आज भी यहां आस्था का सैलाब उमड़ता है।

महामृत्युंजय मंदिर में स्वयं भू महामृत्युंजय विराजते हैं - ARINFO.IN
महामृत्युंजय मंदिर में स्वयं भू महामृत्युंजय विराजते हैं - ARINFO.IN

शिवलिंग के बदलते रंग का रहस्य

मान्यताओं के मुताबिक, इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग का रंग प्राकृतिक रूप से सफेद और श्वेत रहता है। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि यह शिवलिंग मौसम के साथ अपना रंग बदलता रहता है।

विश्व के किसी भी अन्य कोने में 1001 छिद्रों वाला ऐसा दिव्य शिवलिंग देखने को नहीं मिलता है। शिव पुराण में इस सफेद शिवलिंग की चर्चा विशेष रूप से महामृत्युंजय के रूप में की गई है। भक्तों का मानना है कि यहां जल चढ़ाने से जीवन के सभी बड़े संकट दूर हो जाते हैं।

रीवा में इकलौता आलौकिक महामृत्युंजय धाम, अकाल मृत्यु मुक्ति का दिव्य द्वार
रीवा में इकलौता आलौकिक महामृत्युंजय धाम, अकाल मृत्यु मुक्ति का दिव्य द्वार

शिवलिंग की पौराणिक लोककथा

इस मंदिर की स्थापना के पीछे एक बहुत ही रोचक और पौराणिक लोककथा प्रचलित है। बघेल राजवंश के महाराजा विक्रमादित्य एक बार शिकार के लिए जंगल में निकले हुए थे। उन्होंने देखा कि एक बाघ एक चीतल का पीछा कर रहा था। लेकिन वो उसे मार नहीं पाया।

जैसे ही चीतल एक विशेष स्थान पर पहुंचा, बाघ उसके पास आकर भी वापस लौट गया। महाराजा ने उस स्थान पर खुदाई करवाई तो गर्भ से यह दिव्य सफेद शिवलिंग प्रकट हुआ। इसके बाद राजा ने उसी स्थान पर इस भव्य मंदिर का निर्माण करवाया था।

Importance Of Mahamrityunjaya Temple And Facts- सावन विशेष: सबसे अलग है 1001  छिद्रों वाला सफेद शिवलिंग दर्शन मात्र से पूर्ण होती मनोकामनाएं
Importance Of Mahamrityunjaya Temple And Facts- सावन विशेष: सबसे अलग है 1001 छिद्रों वाला सफेद शिवलिंग दर्शन मात्र से पूर्ण होती मनोकामनाएं

रोगों से मुक्ति और महामृत्युंजय मंत्र की महिमा

महादेव ने महासंजीवनी महामृत्युंजय मंत्र का गुप्त रहस्य केवल माता पार्वती को ही बताया था। मान्यता है कि, रीवा के इस मंदिर में इस मंत्र का जाप करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिलती है।

सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालु अपनी लंबी आयु की कामना लेकर पहुंचते हैं। माना जाता है कि महामृत्युंजय भगवान के आशीर्वाद से रीवा कभी किसी का गुलाम नहीं रहा। चाहे मुगलों का दौर हो या अंग्रेजों का, रीवा पर शिव की कृपा सदैव बनी रही।

रीवा का महामृत्युंजय मंदिर... यहां पूजन से अकाल मृत्यु टलने की मान्यता,  असाध्य रोगों और भय से मिलती है मुक्ति - Rewa Mahamrityunjaya Temple One  gets freedom from ...
रीवा का महामृत्युंजय मंदिर... यहां पूजन से अकाल मृत्यु टलने की मान्यता, असाध्य रोगों और भय से मिलती है मुक्ति - Rewa Mahamrityunjaya Temple One gets freedom from ...

दिन में तीन बार विशेष पूजा

महामृत्युंजय मंदिर में प्रतिदिन भगवान शिव का तीन बार विशेष अभिषेक और श्रृंगार किया जाता है। सुबह की पहली आरती सूरज की किरणों के साथ साढ़े पांच बजे संपन्न होती है। इसके बाद दोपहर और फिर शाम को भव्य आरती के साथ मंदिर के पट बंद होते हैं।

महादेव को बेलपत्र, धतूरा, मदार के फूल और शहद अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। महाशिवरात्रि पर्व और सोमवार के दिन यहां भक्तों की इतनी भीड़ होती है कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पड़ते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी पूरी तरह से सही या सटीक होने का हम कोई दावा नहीं करते हैं। ज्यादा और सही डिटेल्स के लिए, हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

ये खबरें भी पढ़ें....

महाशिवरात्रि पर 44 घंटे लगातार दर्शन देंगे बाबा महाकाल, अबतक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

महाकाल से लेकर कुबेरेश्वर धाम तक, एमपी के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि 2026 पर जरूर करें ये उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत

15 फरवरी को महाशिवरात्रि, भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • रीवा
  • महाशिवरात्रि पर्व
  • महाशिवरात्रि
  • महादेव
  • महामृत्युंजय मंत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती