रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार

Vikram Jain | Published:
Share
MP Rewa woman gang rape case 7 accused arrested
MP Rewa woman gang rape case 7 accused arrested

मध्य प्रदेश के रीवा में पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की जारी रही है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के रीवा में पति को बंधक बनाकर नवविवाहिता से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को शामिल सभी 8 आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आठवें आरोपी को तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के साथ ही अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस वारदात को लेकर सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानें पूरा सनसनीखेज मामला

यह सनसनीखेज वारदात रीवा के गुढ़ थाना के भैरव बाबा क्षेत्र में हुई। यहां पति के साथ पिकनिक मनाने पहुंची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला के पति को पेड़ से बांधा और उससे जमकर मारपीट की। इसके बाद महिला को घसीटते हुए कुछ ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। साथ ही वीडियो भी बनाया। इसके अलावा दपंती को धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने करीब 1 घंटे तक इस वारदात को अंजाम दिया।

Rewa : पति को पेड़ से बांधकर महिला संग किया गया गैंगरेप, बनाया वीडियो

पति को बंधक बनाकर पत्नी से गैंगरेप

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी भैरव बाबा पहुंचे थे। जहां सभी नहाया और खाना बनाया। इस दौरान सभी शराब भी पी। इस दौरान पति से साथ पिकनिक मनाने आई महिला को देखने के बाद इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को हुई इस घटना की एफआईआर दर्ज कराने के लिए दंपती थाने के चक्कर काटे। मंगलवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

सभी आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस ने वारदात में शामिल 8 आरोपियों की पहचान कर ली है। 5 आरोपियों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि तीन ने उनका साथ दिया था। पुलिस आठवें आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा धारा 296, 127(2), 115, 351(3), 70(A) 79(3) (5) बीएनएस के तहत केस पंजीकृत किया है।

रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि वारदात 21 अक्टूबर की दोपहर में हुई, पीड़िता 22 अक्टूबर मंगलवार की दोपहर थाने पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हमने महिला से कथित तौर पर रेप करने वाले संदिग्धों समेत 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

छतरपुर : लोकायुक्त के हत्थे चढ़ीं रिश्वतखोर सरपंच, रंगे हाथों पकड़ा

दंपती ने पुलिस को बताई आपबीती

पुलिस की पूछताछ में दंपती ने बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। कुछ दिन पहले ही उनकी शादी हुई है। वे दोनों 21 अक्टूबर को पिकनिक मनाने के लिए भैरव बाबा क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां दोनों को 5 लोगों ने घेर लिया। सभी ने शराब पी हुई थी। वारदात को अंजाम दिया, साथ ही घटना का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे।

पुलिस पूछताछ में एक आरोपी ने बताया कि 21 अक्टूबर को 5 लोग गुढ़ के पास भैरव बाबा के मंदिर गए हुए थे, यहां नहाने के बाद हमने खाना बनाया। साथियों ने उसे गांजा और शराब पिलाई। वह बहुत ज्यादा नशे में था। कुछ समय बाद बाइक से लड़का-लड़की आए। इसके बाद वह एक बड़ी सी चट्टान के पीछे चले गए। इसके बाद हम सभी ने लड़की के साथ गलत काम किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Rewa News
  • रीवा न्यूज
  • महिला के साथ दरिंदगी
  • आरोपी गिरफ्तार
  • Rewa crime news
  • रीवा पुलिस
  • रीवा क्राइम न्यूज
  • गैंगरेप
  • रीवा एसपी विवेक सिंह
  • Rewa SP Vivek Singh
उज्जैन, नीमच और मंदसौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लोकार्पण-भूमिपूजन समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

उज्जैन, नीमच और मंदसौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लोकार्पण-भूमिपूजन समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
एमपी की मंडियों में खत्म होगा किसानों का इंतजार, अब फसल बेचते ही खाते में तुरंत आएंगे पैसे

By Aman Vaishnav

एमपी की मंडियों में खत्म होगा किसानों का इंतजार, अब फसल बेचते ही खाते में तुरंत आएंगे पैसे
NEWS STRIKE: MP में 2.5 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ? आउटसोर्स पर सरकार का बड़ा फैसला

By Harish Divekar

NEWS STRIKE: MP में 2.5 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर संकट ? आउटसोर्स पर सरकार का बड़ा फैसला
चक्रवाती तूफान अकवान से खतरा! MP-CG में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड

By Aman Vaishnav

चक्रवाती तूफान अकवान से खतरा! MP-CG में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस
भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन

By Sandeep Kumar

भोपाल में 19 नवंबर को BJP की बड़ी बैठक, संगठन महामंत्री शिवप्रकाश लेंगे क्लास, सरकार-संगठन के बीच समन्वय पर मंथन
शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान

By Sandeep Kumar

शहडोल में युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते! CM मोहन यादव ने किया 4000 करोड़ की औद्योगिक इकाई लगाने का ऐलान