तीन हिस्सों में बटेगी एमपी की आरजीवीपी और जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी

Aman Vaishnav | May 07, 2026, 12:42 IST
Share
mp rgpv medical university split
mp rgpv medical university split

मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, RGPV और जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी को तीन हिस्सों में बांटा जाएगा। साथ ही स्कूलों के मर्जर और कॉलेज शिफ्ट को लेकर भी नई योजना बनाई गई है।

भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी जल्द ही तीन-तीन हिस्सों में बंट सकती हैं। जानकारी के अनुसार आरजीपीवी के नए हिस्से जबलपुर और उज्जैन में बनाए जाएंगे।

वहीं मेडिकल यूनिवर्सिटी के हिस्से भोपाल और उज्जैन में होंगे। इस फैसले पर जल्दी ही उच्च स्तर पर फैसला हो सकता है।

17 विभागों में भेजी नोटशीट

एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर के अनुसार, दोनों विश्वविद्यालयों की संपत्ति और देनदारियों के बंटवारे पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही नए क्षेत्र निर्धारित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। यह बड़ा फैसला तब सामने आया जब मुख्यमंत्री मोहन यादव की एक नोटशीट संबंधित विभागों तक पहुंची।

इसमें लिखा है कि 09 मई को इस मामले की समीक्षा हो सकती है। यह मामला सिर्फ कुछ विभागों तक सीमित नहीं है। नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, वित्त, तकनीकी शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, कृषि को नोटिस भेजा है।

साथ ही एमपी उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा, गृह, विमानन और उद्योग समेत 17 विभागों में यह नोटशीट भेजी गई है। इससे प्रशासन में हलचल बढ़ गई है।

विभागों ने बजट और कार्य स्थिति का ब्यौरा भेजा

सभी विभागों से यह पूछा गया है कि 45 बिंदुओं पर अब तक कितनी प्रगति हुई है, जो ऊपर से तय किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई विभागों ने समय-सीमा, बजट और काम की स्थिति का पूरा ब्यौरा भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार हो रहा है जब इस तरह की समन्वित समीक्षा की जा रही है। हालांकि, अगर मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होते हैं, तो इस बैठक की तारीख आगे बढ़ सकती है।

स्कूलों को शिक्षा विभाग के तहत लाने की योजना

इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, श्रम, पंचायत और समाज कल्याण विभागों के स्कूलों को स्कूल शिक्षा विभाग के तहत लाने की योजना बनाई जा रही है। इसे जल्दी ही मंजूरी मिल सकती है।

साथ ही, सांदीपनी स्कूलों में दोपहर की शिफ्ट में कॉलेज चलाने की भी योजना है। जिन कॉलेजों में इमारत तो हैं, लेकिन छात्र संख्या 25 से कम है, उन्हें बंद किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

स्कूल शिक्षा भर्ती नियम में बदलाव, संविदा कर्मियों और EWS वर्ग के लिए बदले आरक्षण के मायने

एमपी न्यूज: डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे

मध्य प्रदेश में इंजीनियरिंग का बदलता दौर, 10 साल में 64 कॉलेज बंद, जानें क्या है कारण?

एमपी के स्कूलों में शिक्षकों की कमी, रिजल्ट के बाद भी शिक्षक वर्ग टू के हजारों चयनित जॉइनिंग इंतजार में

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • मेडिकल यूनिवर्सिटी
  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति
  • उच्च शिक्षा विभाग
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • आरजीपीवी
  • ग्रामीण विकास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच