MP के किंग कांस्टेबल सौरभ शर्मा के दुबई में छिपे होने की आशंका

Sandeep Kumar | Dec 22, 2024, 19:03 IST
Share
saurabh sharma dubai
saurabh sharma dubai Photograph: (saurabh sharma dubai)

सौरभ शर्मा 2016 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में नियुक्त हुआ था। शुरुआती दिनों में ग्वालियर में तैनात शर्मा ने 2020 तक आधा दर्जन आरटीओ चौकियों पर नियंत्रण कर लिया।

मध्य प्रदेश के आरटीओ विभाग में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, जिनके ठिकानों से अब तक 300 किलो सोना-चांदी और करोड़ों रुपए नकद बरामद हुए हैं, के दुबई में छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है सौरभ अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई आ सकता है।

9e85ca3a-a00
9e85ca3a-a00

8 साल में बना करोड़पति

सौरभ शर्मा 2016 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर परिवहन विभाग में नियुक्त हुआ था। शुरुआती दिनों में ग्वालियर में तैनात शर्मा ने 2020 तक आधा दर्जन आरटीओ चौकियों पर नियंत्रण कर लिया। सौरभ शर्मा की मां ने अधिकारियों को बताया कि वह मुंबई में स्कूल के दस्तावेज संबंधी काम के सिलसिले में गया था। हालांकि, जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि वह दुबई में छिपा हो सकता है।

सहयोगी की भूमिका पर सवाल

सौरभ शर्मा के करीबी चेतन सिंह गौर की कार से 52 किलो सोना और 9.86 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं। चेतन ने बताया कि कार उनके नाम पर थी, लेकिन उसका इस्तेमाल शर्मा करता था। लोकायुक्त की कार्रवाई में अब तक 52 किलो सोना, 234 किलो चांदी, और लगभग 13 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं। आरटीओ में उनके कार्यकाल के दौरान हुई आय से अधिक संपत्ति की जांच जारी है।

सौरभ शर्मा पर सवाल पूछे जाने पर बिफरे गोविंद सिंह, बोले- जांच कर लो

पैसा दुबई में शिफ्ट किए जाने की आशंका

जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा द्वारा दुबई में निवेश करने और इसके लिए वहां पैसा शिफ्ट किए जाने की आशंका जताई है। सौरभ के स्वजन ने बताया है कि वह अभी पत्नी के साथ उसका जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गया है। उस पर शिकंजा सकते हुए जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए हर कानूनी विकल्प का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, सौरभ की अकूत संपत्ति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि उसके कार्यालय और घर में नोट गिनने की सात मशीनें भी मिली हैं।

मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा मुंबई से रफूचक्कर, चेतन आईटी की हिरासत में

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दुबई
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा
  • सौरभ शर्मा दुबई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि