जैन मुनि के बाद ब्रह्मचारिणी दीदी से मारपीट, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Oct 13, 2024, 22:22 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T220043.701
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-13T220043.701

सागर के भाग्योदय तीर्थ में ब्रह्मचारिणी दीदी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में ब्रह्मचारिणी दीदी की शिकायत पर मोतीनगर पुलिस थाना ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

सागर में जैन समाज और भाग्योदय तीर्थ क्षेत्र के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल मुनि संघ जबलपुर तिराहे पर अनशन पर बैठ गए थे। मामले में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला शांत नहीं हुआ था और सागर में ब्रह्मचारिणी दीदी से मारपीट की घटना सामने आ गई। हालांकि, इस घटना में दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

जैन समाज का चल रहा है चातुर्मास

इन दिनों सागर में जैन समाज के संतों और राष्ट्रीय स्तर के निर्यापक मुनियों का चातुर्मास चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भाग्योदय तीर्थ में रविवार को जैन मुनि की आहारचर्या के दौरान विवाद हुआ है। जैन समाज की ब्रह्मचारिणी आरती दीदी ने जो घटना बताई है उसमें मुनिश्री के आहार के दौरान हाथ हटाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इधर दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और घटना की अलग कहानी सुना रहा है।

जैन समाज में चातुर्मास का क्या महत्व

चातुर्मास में ही जैन धर्म का प्रमुख पर्व 'पर्युषण' मनाया जाता है। इस पर्व की मान्यता यह है कि, जो लोग पूरे साल भर परंपरा, व्रत आदि नियमों का पालन नहीं कर पाते वे चातुर्मास में पड़ने वाले पर्युषण पर्व में 8 दिनों तक रात्रि भोजन का त्याग करते हैं। ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते हैं।

मामले में जांच करा रहे हैं

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि भाग्योदय में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले में एमएलसी करा रहे हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

पहले जैन मुनिश्री से हो चुकी है अभद्रता

छतरपुर के घुवारा में चातुर्मास कर रहे जैन मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज (Jain Munishree Vishrant Sagar Maharaj ) से जैन समाज के ही एक परिवार ने अभद्रता की थी। इस मामले में बताया गया कि जैन परिवार की बेटी के लापता होने के बाद जैन परिवार (Jain family ) ने मुनिश्री से जानकारी चाही थी, उन्होंने असमर्थता जताई तो परिजन मुनिश्री से ही अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की। हालांकि, इस घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने जबलपुर तिराहे पर अनशन पर प्रदर्शन किया था।

FAQ

  1. विवाद का मुख्य कारण क्या है।
    विवाद का मुख्य कारण भाग्योदय तीर्थ में ब्रह्मचारिणी दीदी की आहारचर्या के दौरान हाथ हटाने को लेकर बहस हो गई। इसके बाद जैन समाज के एक शख्स ने मारपीट कर दी।
  2. पहले भी जैन मुनिश्री के साथ क्या अभद्रता हुई है ?
    हाल ही में छतरपुर के घुवारा में चातुर्मास कर रहे जैन मुनिश्री विश्रांत सागर महाराज के साथ एक जैन परिवार ने अभद्रता की थी, जिसके बाद समाज ने प्रदर्शन किया था।

    thesootr links

    द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    Tags:
    • मध्य प्रदेश
    • सागर न्यूज
    • एमपी हिंदी न्यूज
    • जैन मुनि विनम्र सागर
    • जैन मुनि
    • जैन मुनि विनम्र सागर जी महाराज
    • ब्रह्मचारिणी दीदी
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग