सम्मान निधि की खातिर...छोटे हो रहे खेत, किसानों ने किया जमीन का बंटवारा

Pratibha ranaa | May 28, 2024, 11:59 IST
Share
Samman Nidhi farms
Samman Nidhi farms

कृषि जनगणना की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीते 10 सालों में किसानों के खेत छोटे हो गए हैं। खेती के उनके व्यक्तिगत रकबे में 10.47 प्रतिशत की गिरावट आई है।

रविकांत दीक्षित@ भोपाल.

मध्य प्रदेश में खेत छोटे हो रहे हैं। चौंक गए न आप...यह सच है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान खेतों का बंटवारा कर रहे हैं। इसमें सबसे अहम किसान सम्मान निधि है। इस योजना में मध्यप्रदेश में किसानों को सालाना 12 हजार रुपए मिलते हैं।
कृषि जनगणना की ताजा रिपोर्ट कहती है कि मध्यप्रदेश में बीते 10 वर्ष में किसानों के खेत छोटे हो गए हैं। खेती के उनके व्यक्तिगत रकबे में 10.47 प्रतिशत की गिरावट आई है।

चलिए आपको समझाते हैं कि खेत कैसे छोटे हो रहे


मान लीजिए एक्स के पास 10 बीघा जमीन है। उसके चार बेटे हैं। अभी पूरी जमीन एक्स के नाम है। अब ऐसे में तो सिर्फ एक्स को ही किसान सम्मान ​निधि का लाभ मिलेगा, लेकिन यदि एक्स अपनी जमीन के पांच हिस्से कर दे। यानी वह एक हिस्सा (2 बीघा) अपने पास रखे और बाकी 8 बीघा अपने चार बेटों के नाम पर कर दे तो परिवार में किसान सम्मान निधि पाने वाले हितग्राहियों की संख्या एक से बढ़कर पांच हो जाएगी। इस तरह एक घर में पहले जहां 12 हजार रुपए सालाना आ रहे थे, वहीं अब पांच लोगों को किसान सम्मान निधि में 60 हजार रुपए की राशि मिल रही है। कुल मिलाकर यही पूरा गणित है।

2015 के बाद आई ज्यादा गिरावट


दूसरी खास बात यह है कि किसानों के व्यक्तिगत रकबे में ज्यादातर गिरावट वर्ष 2015-16 के बाद आई है। किसानों को सम्मान निधि भी इसके बाद ही मिलना शुरू हुई है। वर्ष् 2010-11 की तुलना में 2015-16 में खेती के रकबे में गिरावट 0.11 प्रतिशत थी। 2021-22 आते-आते 10.54 फीसदी गिरावट आ गई। आंकड़े बताते हैं कि किसानों ने योजना का फायदा उठाने के लिए खेतों का बंटवारा किया है। इसकी गवाही एक दूसरा आंकड़ा भी देता है। क्या है कि 2010-11 में खसरे 8.29 लाख थे। वे 10 वर्ष में बढ़कर अब 10.47 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

किसान सम्मान निधि पाने वाले 80 लाख किसान


मध्य प्रदेश में 80 लाख से अधिक किसानों को सालाना 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में सीधे किसानों के अकाउंट में किस्त जमा हो रही है। वहीं, करीब 25 लाख किसानों को फसल बीमा की राशि मिलती है।

व्यक्तिगत रकबे में 10.54 फीसदी की गिरावट


चलिए अब कृषि जनगणना रिपोर्ट पर लौटते हैं। दरअसल, कृषि मंत्रालय ने अनंतिम रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, वर्ष 2010-11 में प्रदेश के किसानों के पास कृषि जोत का औसत आकार 1.78 हैक्टेयर था। वह अब घटकर 1.30 हैक्टेयर रह गया है। व्यक्तिगत किसानों के खेती के रकबे में 10.54 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

आदिवासियों की जमीन में कमी आई


बीते एक दशक में आदिवासियों की खेती का रकबा भी कम हुआ है। वर्ष 2010-11 की तुलना में 2021-22 में आदिवासियों की खेती का क्षेत्रफल 2.86 फीसदी घट गया है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के खेती के रकबे में भी 7.06 प्रतिशत की कमी आई है।

कुल रकबे में हुए बढ़ोतरी


हालांकि अच्छी खबर यह भी है कि प्रदेश के खेती के रकबे में वर्ष 2010-11 की तुलना में 6.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी खेती की जमीन बढ़ी है। वर्ष 2015-16 के बाद से खेती का कुल रकबा 1.69 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो 2010-11 में 1.58 करोड़ हैक्टेयर था।



thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • किसान
  • सम्मान निधि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज