यूपी में भेड़िये के बाद एमपी में सियार का आतंक, खेत में 6 लोगों को नोंच डाला, गांवों में दहशत

Deeksha Nandini Mehra | Sept 10, 2024, 12:07 IST
Share
MP Sehore jackal attack 6 People seriously injured
MP Sehore jackal attack 6 People seriously injured

बुधनी के रेहटी नगर के आसपास के क्षेत्र में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है।

नफीस खान @ सीहोर। उत्तर प्रदेश में भेड़िए के बाद अब मध्य प्रदेश में सियार का आतंक देखने को मिला है। मामला सीहोर जिले के बुधनी से सामने आया है। जहां सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस हमले में 6 लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए नर्मदापुरम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

जंगली जानवर लगातार बना रहे शिकार

रेहटी तहसील में लगातार जंगली जानवर इंसानों को अपना शिकार बना रहे हैं। इससे पहले यहां टाईगर की चहलकदमी नजर आई थी। वहीं सलकनपुर में भालू दिखाई दिया। भालू ने भी श्रद्धालुओं पर हमला करके घायल किया था। अब रेहटी नगर के आसपास के क्षेत्र में सियार ने आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। इससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला भी सक्रिय हो गया है।

घायलों को नर्मदापुरम किया रेफर

घायलों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें नर्मदापुरम (होशंगाबाद) रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सियार के हमले में कृष्ण बाई उम्र 50 वर्ष, अनुराग उम्र 31 वर्ष, मनोज वर्मा उम्र 43 वर्ष, शैलेंद्र उम्र 34 वर्ष अजीत उम्र 44 वर्ष, लखनलाल उम्र 59 वर्ष घायल हुए हैं। घटना के बाद रेहटी वन परिक्षेत्र (Rehti Forest Range) के डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी (Deputy Ranger Harish Maheshwar) ने हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों को आर्थिक सहायता दी। घटना के बाद से वर विभाग का अमला सियार की तलाश में जुटा हुआ है।

भेड़िया के पागल होने की आशंका

सीहोर जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय सहित आस पास के गांव-गांव के खेतों में सियारों की संख्या सैकड़ों में हैं। दिनभर और रात में इन सियारों की लगातार चहलकदमी रहती है। वन विभाग (Forest Department) को आशंका है कि इनमें से कोई सियार पागल हो गया होगा और उसने ही लोगों पर हमला किया होगा। आमतौर पर सियार इंसानों को देखकर भाग जाते हैं, लेकिन यदि कोई सियार पागल हो गया हो तो वह इंसानों पर हमला भी कर देता है।

वन विभाग ने लोगों से खेतों एवं सड़कों पर चलते समय सतर्कता से चलने की अपील की है। यदि खेतों में जा रहे हैं तो अपने हाथों में कोई डंडा जरूर रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर स्वयं की रक्षा कर सकें। इसके अलावा यदि सड़क पर चल रहे हैं या फिर बाइक से चल रहे हों तो भी सावधानी से चलें। यदि कोई सियार दिखाई दे तो उसे भगाएं उससे घबराएं नहीं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • वन विभाग
  • मध्य प्रदेश न्यूज़
  • सियार का हमला
  • MP jackal attack
  • Rehti Forest Range
  • डिप्टी रेंजर हरीश माहेश्वरी
  • Deputy Ranger Harish Maheshwari
  • सीहोर न्यूज़ हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज