सिवनी में एंबुलेंस और 2 बाइक की जोरदार भिड़ंत, तीन की मौत, दो घायल
Vikram Jain | Nov 22, 2024, 18:42 IST
MP Seoni ambulance and bike collide 3 dead
मध्य प्रदेश के सिवनी में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां शुक्रवार को तेज रफ्तार एंबुलेंस और दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 पर हुआ।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी में तेज रफ्तार एंबुलेंस और दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 पर शुक्रवार दोपहर में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एंबुलेंस चालक भी शामिल है। एंबुलेंस के 2 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हादसा सिवनी शहर से दो किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 347 पर बम्होड़ी की पुलिया के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार एंबुलेंस बेकाबू होकर सामने से आ रही बाइकों से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस वाहन बुरी तरह छतिग्रस्त हुआ है। इस भयानक टक्कर के बाद 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, यहां घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 2 घायलों का अस्तपाल में इलाज चल रहा है।
चश्मदीदों के मुताबिक हाइवे की पुलिया पर बड़े से गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ है। गड्ढे के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ा और टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद चश्मदीदों ने कोतवाली खाना पुलिस और एंबुलेंस को हादसे की सूचना दी थी। बताया जा रहे है कि बाइक सवार दोनों मृतक भाई हैं। जो लखनवाड़ा से सिवनी की ओर जा रहे थे।
कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर जांच जारी है। दोनों बाइक सवार लोग लखनवाड़ा से सिवनी की ओर आ रहे थे। केवलारी की एंबुलेंस छिंदवाड़ा जा रही थी। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय निहाल (एंबुलेंस चालक) पुत्र दीनदयाल यादव निवासी केवलारी थाना और गजेंद्र और बबलू निवासी जमुनिया (लखनवाड़ा थाना) के रूप में की गई। घायल लोगों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
बम्होड़ी की पुलिया के पास हुई टक्कर
गड्ढे के कारण हादसा
मृतकों की हुई पहचान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman