MP में मध्यान्ह भोजन में जोंक निकलने के बाद 7वीं के छात्र की बिगड़ी तबीयत , मामले में प्रधान पाठक और शिक्षक को नोटिस

Vikram Jain | Jul 25, 2024, 22:32 IST
Share
MP Seoni midday meal leech coming out Case
MP Seoni midday meal leech coming out Case

हैरानी की बात यह है कि स्कूल में मध्याह्न भोजन में जोंक मिलने का मामला कुछ दिन पहले का है, लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने इसे दबाए रखा। अब मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के सरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन में जोंक निकलने का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद एक 7वीं कक्षा के छात्र बीमार हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हैरानी की बात यह है कि मध्याह्न भोजन में जोंक मिलने का मामला कुछ दिन पहले का है, लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने इसे दबाए रखा।

प्रधान पाठक और शिक्षक को नोटिस

अब मामले में बीआरसी कपिल बघेल ने मामले में एक्शन लेते हुए लापरवाह प्रधान पाठक और शिक्षक को नोटिस जारी किया है। साथ ही स्वसहायता समूह और रसोईये को हटा दिया है। बीआरसी ने जिला अस्पताल पहुंच कर भर्ती छात्र का हाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से बात करके स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही लापरवाही बरतने वालों को फटकार भी लगाई।

जानें क्या है पूरा मामला

पूरा मामला बंडोल थाना क्षेत्र के बिहिरिया माध्यमिक स्कूल का है। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई को बिहिरिया स्कूल में मध्यान्ह भोजन के तहत खाना दिया गया। जहां 7वीं कक्षा में पड़ने वाले पंकज जंघेला नाम के छात्र ने खाना खाया। जब थोड़ा सा भोजन थाली में बचा। तब उसकी थाली में एक गोंच मिली। इसके बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और पंकज को इलाज के लिए बंडोल ले गए। निजी क्लिनिक में इलाज से आरोप नहीं लगने पर जिला अस्पलात भर्ती किया गया। इसके बाद बच्चे के पिता ने गुरुवार को अधिकारियों से मामले में शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें... MP के इस IPS अधिकारी को मिला सशर्त वीआरएस , 28 जून को दिया था आवेदन

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बीमार छात्र के पिता का कहना है कि स्कूल के खाने में गोंच निकलने के बाद बच्चे का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में कराते रहे। आराम न लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षकों को कई बार कहा गया कि आकर बच्चे की हालत देखें। लेकिन कोई नहीं आया। शिकायत के बाद प्रधान पाठक अस्पताल आए। बच्चे के पिता ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। परिजनों ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है।

मामले में जानकारी लगते ही बीआरसीसी कपिल बघेल जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चे का हालचाल जाना। साथ ही डॉक्टरों से बात करके स्थिति का के बारे में जानकारी ली। बीआरसी ने लापरवाह प्रधान पाठक और शिक्षक को नोटिस जारी किया है। वहीं स्वसहायता समूह और रसोईये को हटाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • सिवनी न्यूज
  • मध्यान्ह भोजन में निकली जोंक
  • सिवनी के मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी
  • मध्यान्ह भोजन के बच्चा बीमार
  • मध्याह्न भोजन में जोंक मिलने का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा