पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 16 टन बीफ, तीन गिरफ्तार, बर्फ में दबाकर ले जा रहे थे हैदराबाद

Vikram Jain | Sept 06, 2024, 20:05 IST
Share
MP Seoni Police recovered 16 tons of beef from the truck
MP Seoni Police recovered 16 tons of beef from the truck

मध्‍य प्रदेश के सिवनी में पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गोमांस से भरा ट्रक पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा करके सभी आरोपियों को दबोच लिया।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सिवनी ( Seoni) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से 16 टन गोमांस (beef) जब्त किया है। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गोमांस ट्रक में बर्फ की सिल्लियों के बीच दबाकर बिहार से हैदराबाद पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बिहार से हैदराबाद जा रहा था ट्रक

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गोमांस (beef) की तस्करी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने जबलपुर - नागपुर हाईवे पर बैरिकेडिंग कर जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को रोकने के बाद जब तलाशी ली तो नजारा देखकर पुलिस (Seoni Police) भी हैरान रह गई। ट्रक में बड़ी मात्रा बीफ भरा हुआ था। यह बीफ बर्फ की सिल्लियों में दबाकर ले जाया जा रहा था। बीफ से भरा ट्रक बिहार से हैदराबाद जा रहा था। पुलिस ने ट्रक से 16 टन बीफ बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ट्रक में मौजूद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... पालतू कुत्ते ने बचाई मालिक की जान, 2 घंटे तक नदी में डूबने से बचाए रखा, जानें पूरा मामला

पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा

सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने बताया कि जबलपुर - नागपुर हाईवे से ट्रक में गोमांस तस्करी की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जांच शुरू की, इस दौरान पुलिस जवानों ने ट्रक चालक को रोकने की कोशिश की तो वह बैरिकेड तोड़कर भागने लगा। इस दौरान पुलिस टीम को भागकर जान बचानी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपी समस्तीपुर बिहार निवासी मोहम्मद बबलू उर्फ मुंजर, मोहम्मद सुभान और मो. जलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गर्भकाल…

मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…

कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…

आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं….

इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सिवनी न्यूज
  • Beef
  • सिवनी पुलिस
  • एमपी सिवनी पुलिस
  • सिवनी में 16 टन बीफ बरामद
  • सिवनी गोमांस तस्करी केस
  • Seoni beef smuggling case
  • Seoni 16 tons beef recovered
  • सिवनी एसपी सुनील मेहता
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर