शराब पीकर उत्पात मचाने पर पत्नियां सीटी बजाकर उतार देती हैं नशा, नशामुक्ति के लिए डॉक्टर का अनूठा प्रयास

सिवनी के डॉ. पारस पटेरिया ने महिलाओं ऐसा प्रेरित किया है कि हर ओर नशे के खिलाफ सीटी की आवाज सुनाई देने लगी है। जैसे ही कोई शराब पीकर उत्पात मचाता है तो वे सीटी बजाती हैं।

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
MP Seoni whistle blow campaign for deaddiction
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्य प्रदेश के सिवनी ( Seoni) में एक सीटी (whistle) शराब बेचने और शराब पीने वालों का नशा उतार रही हैं। सिवनी के छपारा ब्लॉक के अंजनिया और बिहिरिया गांव को नशामुक्त ( drug free) करने की महिलाओं ने ठान ली है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ और सिवनी के प्रेमनगर के रहने वाले डॉ. पारस पटेरिया ( Dr. Paras Patria ) ने महिलाओं ऐसा प्रेरित किया हर ओर नशे के खिलाफ सीटी की आवाज सुनाई देने लगी है। जैसे ही कोई शराब पीकर उत्पाद मचाता है तो वे सीटी बजाती हैं। कई घरों में तो शराब पीकर उत्पात मचाने पर पति को देखकर पत्नी भी सीटी बजा रही है।

सीटी बजाओ... नशा भगाओ अभियान

दरअसल, नशा मुक्ति को लेकर सरकार के अभियान और नशे में होने वाले अपराध और हादसे की जानकारी देने के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। तमाम कोशिश के बाद भी लोग नशा नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में नशा मुक्ति को युवा डॉक्टर पारस पटेरिया ने गजब का अभियान चलाया है।

गणेश चतुर्थी से शुरू हुए डॉ. पारस पटेरिया के इस अभियान की सभी तरफ चर्चा हो रही है। डॉ. पारस पटेरिया गांव- गांव जाकर महिलाओं और लोगों को सिटी देकर नशा मुक्ति को लेकर सुझाव दे रहे हैं। नशा मुक्ति के लिए छेड़े गए इस अभियान डॉ. पटेरिया गांव में पहुंचकर महिलाओं से चर्चा करते हैं। साथ ही शराब के सेवन से होने वाले नुकसान और परिवार से जुड़ी परेशानियों के बारे में बता रहे हैं।

  • गर्भकाल …
  • मोहन यादव सरकार के नौ माह और आपका आंकलन…
  • कैसी रही सरकार की दशा और दिशा…
  • आप भी बताएं मोहन कौन सी तान बजाएं…. 
  • इस लिंक पर क्लिक करके जानें सबकुछ…

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

नशामुक्ति के लिए डॉ. पटेरिया का अनूठा प्रयास

अपने इस अनूठे प्रयास को लेकर डॉ. पटेरिया कहते हैं कि शराब पीने वाले लोगों से महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। महिलाएं खुलकर विरोध भी नहीं कर पाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विरोध जताने और नशामुक्ति को लेकर सीटी बजाओ नशा भगाओ अभियान चलाया है। महिलाओं को यह तरीका बहुत पसंद आ रहा है। लोग इस मुहिम की सराहना भी कर रहे हैं।

अंजनिया में ग्रामीणों को दी गई सीटी

डॉ. पारस पटेरिया ने अंजनिया गांव में महिलाओं और युवाओं को सीटी बांटी है। साथ ही डॉ. पटेरिया ने लोगों से कहा गया कि आपके गांव में जब भी कोई शराब पीकर उत्पात मचाए या फिर अवैध शराब (illicit liquor) बेचे तो तुरंत सीटी बजाना शुरू कर दें। सीटी की तेज आवाज सुनकर लोग जमा जाएंगे। फिर उत्पात मचाने वाला या शराब बेचने वाले मौके से भाग निकलेगा। उत्पात करने वाले व्यक्ति की पूरे गांव में बदनामी होगी। डर कर वह उत्पात नहीं करेगा। इस अभियान को ग्रामीणों का समर्थन मिल रहा है।

शराबियों को बजने लगती हैं सीटी

डॉ. पटेरिया के अभियान को महिलाओं ने बढ़चढ़ कर समर्थन दिया है। अब गांव में कोई शराबी उत्पात मचाता है तो महिलाएं सीटी बजाना शुरु कर देती हैं। सीटी की आवाज सुन कर दूसरी भी महिलाएं की भी सीटी बज पड़ती है। कई घरों में तो शराबी पति के उत्पात करने पर पत्नी भी सीटी बजाती है।

महिलाओं ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि अंजनिया गांव में महिलाओं ने नशामुक्ति के लिए मुहिम छेड़ रखी है। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब निर्माण और बेजे जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही छपरा थाने में थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से गांव में बनने अवैध शराब पर रोक लगाए जाने की मांग की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

सिवनी नशामुक्ति अभियान bravo whistle सिवनी अवैध शराब सिवनी छपरा सीटी बजाओ अभियान seoni नशे के खिलाफ अभियान Seoni Dr. Paras Patria Dr. Paras Pateria campaign सिवनी डॉ. पारस पटेरिया सिवनी सीटी बजाओ अभियान Seoni whistle blow campaign