मरीजों को गुमराह करने वाला रेडियोग्राफर सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Aug 29, 2024, 23:46 IST
Share
mp Shahdol District Hospital Radiographer suspended
mp Shahdol District Hospital Radiographer suspended

मध्‍य प्रदेश के शहडोल में कलेक्टर ने जिला अस्पताल के रेडियोग्राफर को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक्सरे फिल्म को लेकर मरीजों को गुमराह करने के मामले में की गई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के शहडोल में कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के रेडियोग्राफर को निलंबित कर दिया है। रेडियोग्राफर के खिलाफ यह कार्रवाई एक्सरे फिल्म को लेकर मरीजों को गुमराह करने के मामले में की है। कलेक्टर की कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

मरीजों को गुमराह कर रहा था रेडियोग्राफर

पूरा मामला शहडोल के सबसे बड़े अस्पताल कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल का है। इस अस्पताल में कुछ महीने से एक्सरे फिल्म की कमी होने की खबरें सामनें आ रही थी। इस मामले में गंभीरता जताते हुए अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन ने जांच की तो सामने आया कि जिला अस्पताल में एक्सरे फिल्म की किल्लत नहीं थी, फिल्म की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में थी। रेडियोग्राफर आशीष दीवान मरीजों को गुमराह कर रहा था। वह अस्पताल में फिल्म नहीं होने की बात कहकर लौटा देता था। साथ ही एक्सरे होने के बाद मरीज को मोबाइल पर रिपोर्ट दी जाती थी।

चेंबर से मिली थी 150 से ज्यादा एक्सरे फिल्म

दरअसल, ज्वाइंट कलेक्टर अमृता गर्ग ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान रेडियोग्राफी चेंबर से 150 से ज्यादा एक्सरे फिल्म मिली थी। इसके बाद मरीजों को गुमराह करने वाले रेडियोग्राफर आशीष दीवान को कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने निलंबित कर दिया। दिवान को ब्यौहारी बीएमओ ऑफिस में अटैच किया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shahdol News
  • शहडोल न्यूज
  • Shahdol District Hospital
  • Shahdol radiographer suspended
  • Shahdol Collector Dr. Kedar Singh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज